Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 पर लगे कैमरे आपको बेहतर फोटो और वीडियो लेने में कैसे मदद कर सकते हैं? नीचे हम कुछ मुख्य फीचर्स को लिस्ट कर रहे हैं, जो अब इन इनोवेटिव फोन पर उपलब्ध हैं।
![]()
Single Take mode makes it easier to capture your precious moments
नया सिंगल टेक मोड एक टैप पर अधिकतम 10 अलग-अलग तस्वीरें लेता है। इनमें कई क्षण और एक्शन शामिल हैं। आपको बस शटर बटन पर टैप करना है, जिसके बाद 10 सेकंड का समय लगता है और आपके पास कुल 7 फोटो और 3 वीडियो होते हैं। सिंगल टेक आपको बिना किसी जटिलता के शानदार तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है।
किसी प्रियजन के जन्मदिन की पार्टी का उदाहरण लें। जब आप विशेष अवसर को कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सिंगल टेक कई तरह के फॉर्मेट में उन अहम पलों की शूटिंग करके आपके समय को बचाता है। आपको केवल सिंगल टेक मोड का चयन करना है और कुछ सेकंड में आपके फोन के गैलरी ऐप में पार्टी के उन क्षणों के कई फोटोज़ और वीडियो होंगे। सिंगल टेक फीचर सुनिश्चित करेगा कि आप अपने प्रियजन के मोमबत्तियां बुझाने से लेकर केक काटने तक के हर पल को एक टैप पर कैप्चर कर सकें।
सिंगल टेक फीचर आपके Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन पर एक बहुत ही जटिल कॉन्सेप्ट को आसानी से उपयोग करने की प्रक्रिया में बदल देता है। यह फीचर पहले केवल सैमसंग की Galaxy S20 सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन पर उपलब्ध था।
![]()
A shot captured using Night Hyperlapse mode
जब आप रात को आकाश की खूबसूरती निहार रहे होते हैं, तो नाइट हाइपरलेप्स आपको एक खूबसूरत वीडियो बनाने का विकल्प देता है, जो आपके सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों का ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी होगा।
अब आप नाइट हाइपरलेप्स मोड का उपयोग करके अपने Samsung Galaxy A51 या Galaxy A71 पर लॉन्ग एक्सपोज़र वीडियो शूट कर सकते हैं। इस मोड का इस्तेमाल कर कैप्चर किए गए लॉन्ग-एक्सपोज़र शॉट्स सुंदर वीडियो में बदल जाते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर आप काफी वाहवाही लूट सकते हैं। विश्वास करने के लिए आपको इसे एक बार आज़माना पड़ेगा।
![]()
Custom filters help you add that personal touch to your photos
ये कस्टम फिल्टर मौजूदा फोटो के कलर प्रोफाइल और वाइब का उपयोग कर उसे कस्टम फिल्टर में बदल सकते हैं। ये फिल्टर कैमरा ऐप में सेव किए जा सकते हैं ताकि अगली बार शॉट कैप्चर करने के बाद उन्हें तस्वीरों में इस्तेमाल किए जा सके। आप जितने चाहें उतने कस्टम फिल्टर बना सकते हैं।
उदाहरण के लिए, मान लें कि आप एक एल्बम बना रहे हैं जिसमें एक छोटा ग्रुप है। इन तस्वीरों के लिए कस्टम फिल्टर लागू करना उसमें स्पेशल टच को जोड़ सकता है। इस प्रकार आप कस्टम फिल्टर के साथ स्मार्टफोन फोटोग्राफी में प्रोफेशनल बन सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत