Samsung Galaxy A71 का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy A71 को हाल ही में Geekbench पर सैमसंग के Exynos 980 चिपसेट के साथ देखा गया था। इस चिपसेट में एक 5जी मॉडम आता है, जिससे फोन में चिपसेट के साथ एक अलग 5G मॉडम जोड़ने की आवश्यकता नहीं होती है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 21 फरवरी 2020 09:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 के 4G वेरिएंट की भारत में कीमत 29,999 रुपये है
  • इस फोन के 5G वेरिएंट को सैमसंग के प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है
  • गैलेक्सी ए71 5जी को चीन के साथ अन्य 5जी देशों में लॉन्च किया जा सकता है

Samsung Galaxy A71 4G की भारत में कीमत 29,999 रुपये है

Samsung Galaxy A71 को भारत में लॉन्च हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं और अब फोन को एक नए प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन का बेंचमार्क की जानकारी देने वाली वेबसाइट गीकबेंच पर नए प्रोसेसर के साथ देखा गया है। बता दें कि गैलेक्सी ए71 की भारत में कीमत 29,999 रुपये है और फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया गया है। इससे पहले एक रिपोर्ट आ चुकी है कि सैमसंग चीन के बाजार के लिए इस स्मार्टफोन के एक 5G वेरिएंट पर काम कर रहा है और अब फोन को 5जी मॉडम वाले एक सैमसंग प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है।

Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग SM-A7160, जिसे सैमसंग गैलेक्सी ए71 का 5जी वेरिएंट माना जा रहा है, हाल ही में Geekbench पर सैमसंग के एक्सिनॉस 980 चिपसेट के साथ देखा गया था। इस प्रोसेसर को Samsung ने सितंबर 2019 में लॉन्च किया था। इस चिपसेट में एक 5जी मॉडम आता है, जिससे फोन में चिपसेट के साथ एक अलग 5G मॉडम जोड़ने की आवश्यकता नहीं होती है।

Samsung Galaxy A71 5G की गीकबेंच लिसटिंग में एक्सिनॉस 980 चिपसेट के साथ-साथ 8 जीबी रैम शामिल होने की जानकारी भी दी गई है। स्मार्टफोन ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 3078 और 7346 स्कोर हासिल किया है। Galaxy A71 5G की लिस्टिंग में फोन को एंड्रॉयड 10 के साथ देखा गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह कंपनी की लेटेस्ट वन यूआई 2.0 कस्टम स्किन होगी। इससे पहले गीकबेंच लिस्टिंग में फोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल होने की जानकारी थी।

Samsung Exynos 980 चिपसेट एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 8एनएम FinFET प्रक्रिया पर आधारित है, इसमें दो कोर्टेक्स-ए77 कोर हैं जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की अधिकतम क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं और छह कोर्टेक्स-ए55 कोर हैं, जो अधिकतम 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड पर काम करते हैं। प्रोसेसर में शामिल 5जी मॉडम इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन को सब 6-गीगाहर्ट्ज़ 5G में 2.55 जीबीपीएस तक की स्पीड प्राप्त करने में भी मदद करेगा। माना जा रहा है कि प्रोसेसर वाई-फाई 6 के सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

हालांकि शुरुआत में यह बताया गया था कि Samsung Galaxy A71 5G को चीन में लॉन्च करेगा, लेकिन बाद में यह भी खबर आई कि इसे अमेरिका और चीन के बाहर उन देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है, जहां 5G सुविधा उपलब्ध हैं। जहां तक भारत की बात है, 5G की अनुपलब्धता के चलते फिलहाल हम इस फोन के देश में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.