Samsung Galaxy A71 का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy A71 को हाल ही में Geekbench पर सैमसंग के Exynos 980 चिपसेट के साथ देखा गया था। इस चिपसेट में एक 5जी मॉडम आता है, जिससे फोन में चिपसेट के साथ एक अलग 5G मॉडम जोड़ने की आवश्यकता नहीं होती है।

Samsung Galaxy A71 का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy A71 4G की भारत में कीमत 29,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 के 4G वेरिएंट की भारत में कीमत 29,999 रुपये है
  • इस फोन के 5G वेरिएंट को सैमसंग के प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है
  • गैलेक्सी ए71 5जी को चीन के साथ अन्य 5जी देशों में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A71 को भारत में लॉन्च हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं और अब फोन को एक नए प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन का बेंचमार्क की जानकारी देने वाली वेबसाइट गीकबेंच पर नए प्रोसेसर के साथ देखा गया है। बता दें कि गैलेक्सी ए71 की भारत में कीमत 29,999 रुपये है और फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया गया है। इससे पहले एक रिपोर्ट आ चुकी है कि सैमसंग चीन के बाजार के लिए इस स्मार्टफोन के एक 5G वेरिएंट पर काम कर रहा है और अब फोन को 5जी मॉडम वाले एक सैमसंग प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है।

Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग SM-A7160, जिसे सैमसंग गैलेक्सी ए71 का 5जी वेरिएंट माना जा रहा है, हाल ही में Geekbench पर सैमसंग के एक्सिनॉस 980 चिपसेट के साथ देखा गया था। इस प्रोसेसर को Samsung ने सितंबर 2019 में लॉन्च किया था। इस चिपसेट में एक 5जी मॉडम आता है, जिससे फोन में चिपसेट के साथ एक अलग 5G मॉडम जोड़ने की आवश्यकता नहीं होती है।

Samsung Galaxy A71 5G की गीकबेंच लिसटिंग में एक्सिनॉस 980 चिपसेट के साथ-साथ 8 जीबी रैम शामिल होने की जानकारी भी दी गई है। स्मार्टफोन ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 3078 और 7346 स्कोर हासिल किया है। Galaxy A71 5G की लिस्टिंग में फोन को एंड्रॉयड 10 के साथ देखा गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह कंपनी की लेटेस्ट वन यूआई 2.0 कस्टम स्किन होगी। इससे पहले गीकबेंच लिस्टिंग में फोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल होने की जानकारी थी।

Samsung Exynos 980 चिपसेट एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 8एनएम FinFET प्रक्रिया पर आधारित है, इसमें दो कोर्टेक्स-ए77 कोर हैं जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की अधिकतम क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं और छह कोर्टेक्स-ए55 कोर हैं, जो अधिकतम 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड पर काम करते हैं। प्रोसेसर में शामिल 5जी मॉडम इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन को सब 6-गीगाहर्ट्ज़ 5G में 2.55 जीबीपीएस तक की स्पीड प्राप्त करने में भी मदद करेगा। माना जा रहा है कि प्रोसेसर वाई-फाई 6 के सपोर्ट के साथ आएगा।

हालांकि शुरुआत में यह बताया गया था कि Samsung Galaxy A71 5G को चीन में लॉन्च करेगा, लेकिन बाद में यह भी खबर आई कि इसे अमेरिका और चीन के बाहर उन देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है, जहां 5G सुविधा उपलब्ध हैं। जहां तक भारत की बात है, 5G की अनुपलब्धता के चलते फिलहाल हम इस फोन के देश में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »