Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy J3 (2017) को यह सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबर

Samsung ने अपने Samsung Galaxy J3 (2017) और Samsung Galaxy A7 (2018) फोन के लिए फरवरी का सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 फरवरी 2019 11:29 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न J330LKLU1BSA3 है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) के अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न A750FNXXU1ASA4 है
  • सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र को सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए
Samsung ने अपने Samsung Galaxy J3 (2017) और Samsung Galaxy A7 (2018) फोन के लिए फरवरी का सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है। अपडेट में सिक्योरिटी इनहांसमेंट के अलावा ज़्यादा कुछ नहीं है, लेकिन हम अपने सभी पाठकों को इस अपडेट को इंस्टॉल करने का सुझाव देंगे। क्योंकि यह बेहद ही अहम PNG सिक्योरिटी बग को दूर करता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2019 का सिक्योरिटी पैच सैमसंग के सॉफ्टवेयर की 12 कमियों के साथ एंड्रॉयड ओएस के 5 बेहद ही संवेदनशील कमियों को दूर करता है। Google का दावा है कि फरवरी का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट कुल 42 कमियों को दूर करता है।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) इस्तेमाल करने वाले लोग फरवरी सिक्योरिटी अपडेट पा रहे हैं। सॉफ्टवेयर वर्ज़न J330LKLU1BSA3 है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को स्पेन में यह सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है। इसका सॉफ्टवेयर वर्ज़न A750FNXXU1ASA4 है।
Advertisement

उम्मीद है कि भारत में भी इन हैंडसेट के यूज़र के लिए जल्द ही अपडेट ज़ारी किया जाएगा। यूज़र चाहें तो फरवरी 2019 के सिक्योरिटी अपडेट की जांच  सेटिंग्स > सिस्टम अपडेट में जाकर कर सकते हैं। हम अपने पाठकों को अपडेट को वाई-फाई कनेक्शन पर भी इंस्टॉल करने का सुझाव देंगे। साथ में फोन को भी फुल चार्ज कर लें।

बता दें कि सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र को सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए। खासकर इस अपडेट को जो संवेदनशील पीएनजी सिक्योरिटी बग को दूर करता है। इस कमी के कारण कोई भी हैकर आपके फोन में एक पीएनजी फॉर्मेट की तस्वीर के ज़रिए मालवेयर भेज सकता है। अगर आप इस तस्वीर को खोलते हैं तो आपका फोन खतरे में आ जाएगा। इसलिए हम आपको अपने डिवाइस में यह अपडेट इंस्टॉल करने का सुझाव देंगे।
Advertisement

याद रहे कि फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट को पहले ही पिक्सल स्मार्टफोन, Pixel C टैबलेट और Essential Phone फोन के लिए रिलीज किया जा चुका है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , February Security Update, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.