Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

जैसा कि तय था, Samsung ने सोमवार को Galaxy A6 और Galaxy A6+ पर्दा उठा दिया। दोनों ही हैंडसेट इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हो गए हैं...

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+

विज्ञापन
जैसा कि तय था, Samsung ने सोमवार को  Galaxy A6 और Galaxy A6+ पर्दा उठा दिया। दोनों ही हैंडसेट इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनके साथ ही लॉन्च हुए हैं Galaxy J6 और Galaxy J8 भी। नए गैलेक्सी ए6 और ए6+ एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आए हैं। इनमें है सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल। लेटेस्ट गैलेक्सी ए सीरीज़ मॉडल में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है, जो तीन रंगों में यूज़र को मिलेगा - ब्लू, ब्लैक और गोल्ड। इसके अतिरिक्त Galaxy A6 और Galaxy A6+ में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड कैमरा फीचर भी हैं।
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ की भारत में कीमत

Samsung Galaxy A6 की भारत में कीमत 21,990 रुपये है। इसमें यूज़र को 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी के लिए चुकाने होंगे 22,990 रुपये। बात करें Galaxy A6+ की तो इसके लिए यूज़र को चुकाने होंगे 25,990 रुपये। दोनों पर पेटीएम मॉल के ज़रिए खरीदने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड पर भी इतना ही लाभ दिए जाने का वादा है। दोनों हैंडसेट की देश में सेल 22 मई से शुरू हो जाएगी। इन्हें पेटीएम  मॉल, सैमसंग इंडिया ई स्टोर और अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकेगा। साथ ही सैमसंग के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी इन्हें खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन

samsung

डुअल सिम वाला Samsung Galaxy A6 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। टॉप पर दिया गया है सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 5.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो सुपर एमोलेड भी है। इसमें सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7 सीरीज़ प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/1.7 अपर्चर से लैस होकर आया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.9 है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आए हैं। साथ ही नए डिफॉल्ट कैमरा ऐप में लाइव बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर शेप का विकल्प यूज़र को मिलेगा।

गैलेक्सी ए6 में सैमसंग ने 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प दिए हैं। दोनों को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। अब बात Samsung Galaxy A6+, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और टॉप पर मिलेगा सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में काम करता है ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, साथ देते हैं 4 जीबी रैम।

Samsung Galaxy A6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर और फ्रंट सेटअप में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है। साथ ही नया कैमरा ऐप बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर फीचर लेकर आया है।  हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी।  

सैमसंग ने दोनों ही फोन में प्रीलोडिड सेल्फी फ्लैश फीचर दिया है, जो सेल्फी के दौरान लाइट एक्सपोज़र को नियंत्रित करता है। हैंडसेट 'चैट ओवर वीडियो' फीचर से लैस है, जो यूज़र को वीडियो देखने के दौरान व्हाट्सऐप आदि पर रिप्लाई करने की सुविधा देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »