Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ के स्पेसफिकेशन आए सामने

Samsung Galaxy A6 और Galaxy A6+ स्मार्टफोन की एंट्री जल्द हो सकती है। Samsung Galaxy A6 की बात करें तो यह हैंडसेट SM-A605FN/DS मॉडल नंबर के साथ कंपनी की पोलैंड साइट पर देखा गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2018 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A6 और Galaxy A6+ स्मार्टफोन की एंट्री
  • सैमसंग की झोली में भारतीय बाज़ार के लिए संभवत: दो मिड-रेंज फोन
  • एफसीसी लिस्टिंग में भी दोनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन से उठा था पर्दा

सैमसंग स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A6 और Galaxy A6+ स्मार्टफोन की एंट्री जल्द हो सकती है। Samsung Galaxy A6 की बात करें तो यह हैंडसेट SM-A605FN/DS मॉडल नंबर के साथ कंपनी की पोलैंड साइट पर देखा गया है। इशारा मिला है कि सैमसंग की झोली में दो मिड-रेंज फोन हैं। हाल में एफसीसी लिस्टिंग में भी दोनों हैंडसेट की स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा था। सैमसंग की पोलैंड साइट के सपोर्ट पेज के हवाले से डिटेल अपलोड की गई है। वहीं, डच साइट गैलेक्सीक्लब पर गैलेक्सी ए6+ लिस्ट हुआ है। हालांकि, बाकी स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग में शामिल नहीं है।
 

पिछले महीने एफसीसी लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन की झलक मिली थी, जिसे जीएसएम अरीना ने देखा था। इनकी आईडी A3LSMA600FN और A3LSMA605FN (क्रमश:) थीं।  लिस्टिंग की मानें तो Galaxy A6 में एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। रैम 3 जीबी के हैं। इसके अलावा कहा गया है कि हैंडसेट सैमसंग एक्सपीरिएंस 9.0 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड ओरियो के टॉप पर काम करेगा।

Galaxy A6+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए दिए जा सकते हैं 4 जीबी रैम। वहीं, फोन में फिज़िकल होम बटन नदारद हो सकते हैं। इसमें इनफिनिटी डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 होगा। दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई इशारा नहीं मिला है। ये स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकते हैं, जिसके बाद ही इनके सटीक फीचर से पर्दा उठेगा।

Samsung Galaxy J7 Duo के बारे में भी बीते दिन जानकारी लीक हुई थी। Samsung SM-J720F जिसे पहले  Galaxy J8 (2018) कहा गया था, वह अब  Galaxy J7 Duo नाम से दस्तक दे सकता है। इस स्मार्टफोन की चर्चा लिस्टिंग साइट गीकबेंच और जीएफएक्सबेंच पर देखे जाने के बाद शुरू हो गई है। साइट पर हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.