Samsung Galaxy A56 में फ्लैगशिप S-सीरीज की तरह मिलेगा 45W चार्जिंग सपोर्ट, लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले के टॉप-सेंटर पर होल-पंच कटआउट है और रियर में वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें फ्लैश यूनिट को मॉड्यूल से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Galaxy A56 में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ फ्लैट फ्रेम मिल सकता है
  • पावर और वॉल्यूम बटन को फ्रेम के राइट साइड में रखा गया है
  • बॉटम में माइक, स्पीकर ग्रिल और Type-C पोर्ट के साथ सिम ट्रे शामिल है

Photo Credit: OnLeaks x AndroidHeadlines

Samsung ने इस साल Galaxy A55 को लॉन्च किया था और अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Galaxy A56 पर काम कर रही है। अभी तक सैमसंग ने इस अपकमिंग A-सीरीज स्मार्टफोन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक लीक में इसके CAD रेंडर को शेयर किया गया है, जो कथित Samsung Galaxy A56 के पूरे डिजाइन को दिखाते हैं। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, लेकिन इस बार तीनों कैमरा रिंग एक पिल-शेप मॉड्यूल में सेट होंगी। अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन के 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है, तो यह पहला A-सीरीज फोन होगा, जो S-सीरीज फ्लैगशिप के समान चार्जिंग क्षमता से लैस होगा।

OnLeaks के साथ मिलकर AndroidHeadlines ने Samsung Galaxy A56 के CAD रेंडर लीक किए हैं। रेंडर फोन के सभी हिस्सों को दिखाते हैं। इनमें पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy A56 में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ फ्लैट फ्रेम मिलेगा। पावर और वॉल्यूम बटन को फ्रेम के राइट साइड में रखा गया है, जबकि लेफ्ट को खाली छोड़ा गया है। बॉटम में माइक, स्पीकर ग्रिल और Type-C पोर्ट के साथ सिम ट्रे शामिल है। 

सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले के टॉप-सेंटर पर होल-पंच कटआउट है और रियर में वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें फ्लैश यूनिट को मॉड्यूल से बाहर रखा गया है। वहीं, तस्वीरें दिखाती है कि डिस्प्ले के तीन तरफ एक समान बेजल्स हैं, लेकिन चिन तुलनात्मक रूप से बड़ी है।

रिपोर्ट Samsung Galaxy A56 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी देती है। फोन के Exynos 1580 SoC के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह फ्लैगशिप S24 सीरीज के समान इतनी क्षमता सपोर्ट करने वाला पहला A-सीरीज स्मार्टफोन होगा। जैसा कि हमने बताया, अभी तक Samsung ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल के नाम या इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में हमें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले थोड़ा और इंतजार करना चाहिए।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.