Samsung Galaxy A56 5G आया 3C पर नजर, 45W चार्जिंग के साथ ऐसे होंगे फीचर्स

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A56 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A56 5G 45W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
  • Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 चिपसेट मिलने की संभावना है।
  • Samsung Galaxy A56 5G में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A56 5G पर काम कर रहा है। हाल ही में आगामी Galaxy A56 5G को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसकी चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिली है। Galaxy A55 5G के अपग्रेड के तौर पर A56 5G में काफी बदलाव होने की उम्मीद है, जिसमें फास्ट चार्जिंग, बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप शामिल है। इससे यह Samsung के मिड-रेंज लाइनअप में एक बेहतर विकल्प बनेगा। यहां हम आपको Samsung Galaxy A56 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A56 5G आया 3C पर नजर


3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Galaxy A56 5G मॉडल नंबर SM-A5660 के साथ नजर आया है, जहां यह 45W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, जो कि पिछले मॉडल में दी गई 25W चार्जिंग स्पीड से बढ़ोतरी है। इस सुधार से Galaxy A56 सैमसंग के प्रमुख चार्जिंग स्टैंडर्ड के करीब आया है। हालांकि, यह अपग्रेड रियल लाइफ में चार्जिंग परफॉर्मेंस में कितना बदलाव लाता है यह देखना बाकी है। जैसे कि सैमसंग के ज्यादातर स्मार्टफोन 25W और 45W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट करते हैं। A या M सीरीज स्मार्टफोन से अपग्रेड करने वाले खरीदारों को फास्ट चार्जिंग का पूरी तरह से लाभ उठाने के लिए 45W एडाप्टर खरीदने की जरूरत होगी।


Samsung Galaxy A56 5G Specifications


फास्ट चार्जिंग के अलावा Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 चिपसेट मिलने की संभावना है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह प्रोसेसर Snapdragon 888 के समान परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है जिसे S21 Ultra  में दिया गया था। आगामी A सीरीज फोन पिछले महीने गीकबेंच पर नजर आया था, जहां सिंगल कोर टेस्ट में 1341 स्कोर और मल्टी कोर में 3836 स्कोर मिला। Galaxy A55 में Exynos 1480 चिपसेट दिया गया था, जिसने टेस्टिंग में 1100 और 3400 स्कोर किया था।

​​कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A55 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया था जो कि आगामी मॉडल में भी बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी फ्रंट फेसिंग कैमरे के लिए नए 12 मेगापिक्सल सेंसर लाएगी। Galaxy A56 5G अगले साल किसी समय लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, कीमत का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए55 को मार्च 2024 में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, ऐसे में नए मॉडल की कीमत इसी के करीब हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  3. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  4. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  7. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  8. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  10. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.