Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy A56 5G पर बैंक ऑफर मिल रहा है। फोन के 8GB RAM वेरिएंट में 128GB और 256GB स्टोरेज का विकल्प है। इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy A56 5G पर बंपर डील
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy A56 5G पर ऑफर मिल रहा है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर और 50MP का OIS कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। Amazon पर इसकी खरीदारी के साथ बैंक कैशबैक और No-Cost EMI का फायदा भी लिया जा सकता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके फीचर्स की पूरी डिटेल्स।
Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं, इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले Prime ग्राहकों को 1,799 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, नॉन-Prime ग्राहकों के लिए 3 फीसदी कैशबैक का ऑफर है। इसके अलावा, ग्राहक No-Cost EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। Amazon एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है, लेकिन वैल्यू की जानकारी नहीं दी गई है।
Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A56 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च