Samsung Galaxy A34 में MediaTek, Galaxy A54 में Exynos 1380 मिलेगा!, रेंडर्स लीक और डिजाइन आया सामने

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 के बारे में लंबे समय से पता चल रहा है। इसलिए काफी हद तक स्मार्टफोन के मेन फीचर्स और डिजाइन के बारे में पता हैं।

Samsung Galaxy A34 में MediaTek, Galaxy A54 में Exynos 1380 मिलेगा!, रेंडर्स लीक और डिजाइन आया सामने

Photo Credit: Evan Blass

ख़ास बातें
  • Samsung साल 2023 का पहला 'अनपैक्ड' इवेंट 1 फरवरी को आयोजित करने वाला है।
  • Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 के बारे में लंबे समय से पता चल रहा है।
  • Samsung, Galaxy A54 और Galaxy A34 लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
Samsung ने खुलासा किया है कि वह साल 2023 का पहला 'अनपैक्ड' इवेंट 1 फरवरी को आयोजित करने वाला है। हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल नहीं बताया है, लेकिन हम सभी को पता है कि कॉन्फ्रेंस Galaxy S23 सीरीज के लिए है।

इस इवेंट के बाद नेक्स्ट जनरेशन की गैलेक्सी ए सीरीज के लिए एक और 'अनपैक्ड' कॉन्फ्रेंस होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Galaxy A54 और Galaxy A34 लॉन्च करेगी। इससे पहले ही इन स्मार्टफोन्स के ऑफिशियल रेंडर में लीक हो चुके हैं।

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 के बारे में लंबे समय से पता चल रहा है। इसलिए काफी हद तक स्मार्टफोन के मेन फीचर्स और डिजाइन के बारे में पता हैं। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च के पास आने तक लीक्स सामने आ रही हैं। Evan Blass ने हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स के ऑफिशियल फ्रंट रेंडर को दिखाया है। फोटोज से पता चलता है कि Galaxy A54 सेंटर्ड पंच-होल के साथ आएगा, जबकि Galaxy A35 ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आएगा। खास बात यह है कि पहले वाले के मुकाबले में महंगा होने के बावजूद पहले में थिक बेजल हो सकते हैं। आपको बता दें कि रेंडर से लाइम कलर भी कंफर्म होता है। बताया जाता है कि फोन ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर्स में भी उपलब्ध हैं।

इन फोन पर पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरा की बात की जाए तो इनमें एक ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा, क्योंकि Samsung ने डेप्थ सेंसर हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा इनमें एक जैसा रियर डिजाइन मिलेगा, लेकिन फ्रंट डिजाइन अलग-अलग है। प्रोसेसर की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी ए34 में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि गैलेक्सी ए54 में एक Exynos 1380 SoC मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »