64MP क्वाड कैमरा के साथ Samsung Galaxy A52 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Sammobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy A52 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। अभी तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

64MP क्वाड कैमरा के साथ Samsung Galaxy A52 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy A52 5G में 6.5-inch full-HD+ Super AMOLED डिस्पले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G की कीमत Galaxy A52 से 5,000 रुपये अधिक हो सकती है
  • Samsung Galaxy A52 5G में 4,500mAh की बैटरी दी गई है
  • ग्लोबल स्तर पर इस फोन को चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Samsung ने मार्च महीने में Samsung Galaxy A52, Samsung Galaxy A52 5G, और Samsung Galaxy A72 को लॉन्च किया था। इन तीनों में से Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 भारतीय बाजार में भी उसी महीने आ चुके थे। मगर Samsung Galaxy A52 5G अभी तक भारत में आना बाकी है। एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए भारतीय बाजार के अनुसार फर्मवेअर बनाना शुरू कर दिया है। जिससे यह पता चलता है कि यह स्मार्टफोन जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A52 5G price in India (expected)

Sammobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy A52 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। अभी तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। प्रोसेसर, डिस्पले और कनेक्टिविटी में अपग्रेड होने के कारण इस स्मार्टफोन की कीमत Samsung Galaxy A52 से लगभग 5,000 रुपये अधिक तक हो सकती है। याद दिलाने हेतु, Samsung Galaxy A52 के 6GB RAM + 128GB बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 26,499 है। जबकि इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसका अर्थ यह हुआ कि यदि यह लीक सही साबित होता है तो इस स्मार्टफोन का 5जी मॉडल 30 हजार से ऊपर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई भी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy A52 5G को ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में भी वही वेरिएंट चॉइस दी जा सकती हैं।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications

Samsung Galaxy A52 5G, One UI 3.1 पर चलता है जो कि  Android 11 पर आधारित है। इसमें 6.5 इंच की full-HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो Samsung Galaxy A52 5G में 128GB और 256GB के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं और दोनों ही वेरिएंट microSD card की सहायता से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Samsung Galaxy A2 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर, 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें f/2.2 लेंस है।

इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज में दो दिन तक का पावर बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में इसके अंदर 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
  2. SpaceX का 4000 किलोग्राम का रॉकेट चांद से टकराएगा! बनेगा 30 मीटर चौड़ा गड्ढा, इस दिन होगी टक्कर
  3. अब बिना खरीदे चलाइए iPhone! Apple ने लॉन्च किया नया अपग्रेड प्रोग्राम, ऐसे करता है काम
  4. Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
  5. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  7. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  8. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  10. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »