Samsung Galaxy A51s 5G और Samsung Galaxy A71s 5G गीकबेंच पर हुए लिस्ट, मिली ये जानकारियां

Geekbench ने SM-A516V और SM-A716V नंबर के साथ क्रमश: नए Samsung Galaxy A51 5G और Samsung Galaxy A71 5G मॉडल लिस्ट किए हैं।

Samsung Galaxy A51s 5G और Samsung Galaxy A71s 5G गीकबेंच पर हुए लिस्ट, मिली ये जानकारियां

Samsung Galaxy A51 5G और Galaxy A71 5G को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51s 5G और Galaxy A71s 5G पहली बार हुए हैं लीक
  • दोनों स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आई मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के अपग्रेड हो सकते हैं दोनों स्मार्टफोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51s 5G और Samsung Galaxy A71s 5G फोन नाम के दो फोन पर काम चल रहा है। यदि एक नए लीक पर विश्वास किया जाए, तो सैमसंग गैलेक्सी ए51एस 5जी वेरिएंट मॉडल नंबर SM-A516V और गैलेक्सी ए71एस 5जी वेरिएंट मॉडल नंबर SM-A716V के साथ Geekbench पर स्पॉट किया गया है। ये नए मॉडलों में क्रमशः Samsung Galaxy A51 5G और Samsung Galaxy A71 5G के अपग्रेड हो सकते हैं। गीकबेंच लिस्टिंग आगामी फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन पर भी रौशनी डालती है। दोनों फोन Android 10 सॉफ्टवेयर और क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट किए गए हैं।

Geekbench ने SM-A516V नंबर के साथ एक नया Samsung Galaxy A51 5G मॉडल लिस्ट किया है। मॉडल नंबर को देखा जाए तो यह Samsung Galaxy A51s 5G हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह सैमसंग गैलेक्सी फोन एंड्रॉयड 10 पर चल सकता है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रीक्वेंसी वाले क्वालकॉम प्रोसेसर पर चलेगा। मदरबोर्ड को 'Lito' कोडनेम से लिस्ट किया गया है, जिसका उपयोग अक्सर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के लिए किया जाता है। फोन में 6 जीबी रैम होगी। संभावित सैमसंग गैलेक्सी ए51एस 5जी ने सिंगल-कोर टेस्ट में 622 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,928 अंक हासिल किए हैं।

इसी तरह, बेंचमार्किंग साइट में SM-A716V नंबर के साथ एक नया Samsung Galaxy A71 5G मॉडल भी लिस्ट किया गया है। गैलेक्सी ए51एस की तरह ही इसे भी Samsung Galaxy A71s 5G माना जा रहा है। यह वेरिएंट भी एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर और एक संभावित स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए71एस में 8 जीबी रैम होगी। इस मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 626 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,963 अंक हासिल किए हैं।

यह पहली बार है जब हम सैमसंग गैलेक्सी ए51एस 5जी और गैलेक्सी ए71एस 5जी मॉडल के बारे में सुन रहे हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गीकबेंच लिस्टिंग नकली भी हो सकती है, और क्योंकि हमने इससे पहले Galaxy A51s 5G या Galaxy A71s 5G के बारे में किसी प्रकार की जानकारी हासिल नहीं की है, इसलिए नए लीक को एक लीक मात्र मानना समझदारी होगी। याद दिला दें, Samsung Galaxy A51 5G और Samsung Galaxy A71 5G मॉडल इस साल अप्रैल में लॉन्च किए गए थे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »