Samsung Galaxy A51 लॉन्च से बहुत दूर नहीं

Samsung Galaxy A51 में चार रियर कैमरे होने का दावा किया जा चुका है। वैसे, Samsung ने अपने गैलेक्सी ए51 हैंडसेट पर अभी तक चुप्पी बनाए रखी है। लेकिन इंटरनेट पर लीक हुई जानकारियां Galaxy A51 के जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करती हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 29 नवंबर 2019 17:48 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन का डिजाइन गैलेक्सी नोट 10 जैसा ही रहेगा
  • Samsung Galaxy A51 को पहले ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है
  • गैलेक्सी ए51 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने का दावा

Samsung Galaxy A51 को लेकर कंपनी की ओर से कोई ऐलान नहीं

Samsung Galaxy A51 को लेकर बीते कुछ हफ्तों में बहुत सारी जानकारियां सामने आई हैं। हमारा सामना इसके रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) से हुआ और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चला है। अब सैमसंग गैलेक्सी ए51 को को अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन द्वारा सर्टिफाई किया गया है। यह एक तरह से इशारा है कि गैलेक्सी ए-सीरीज का यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी ए51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और इस फोन का डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 जैसा ही रहेगा, यानी सेंटर में होलपंच। बता दें कि गैलेक्सी ए51 को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेट भी मिल चुका है और हाल ही में ये 'गीकबेंच' पर भी लिस्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें- Redmi K30 में हो सकता है 60 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए51 को यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसके बारे में सबसे पहले 'सैममोबाइल' ने बतायाएफसीसी लिस्टिंग में फोन के लिए मॉडल नंबर SM-A515F का इस्तेमाल हुआ है। इसी मॉडल नंबर का इस्तेमाल गीकबेंच पर भी हुआ था। हालांकि यूएस एफसीसी दस्तावेज फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कुछ नहीं कहते हैं। सर्टिफिकेशन इस ओर इशारा करता है कि ये फोन जल्द से जल्द लॉन्च होगा। अगर डिजाइन की बात की जाए तो फोन के रेंडर्स और केस स्कीमैटिक्स इस ओर इशारा करते हैं कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, एल शेप का लेंस होगा। वहीं सामने की तरफ फुल स्क्रीन डिजाइन होगा, साथ ही सेंटर में होल पंच होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A51 में पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस रहेगा। 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा, जिसे होल-पंच में जगह मिलेगी। फोन के वाई-फाई सर्टिफिकेशन के हिसाब से गैलेक्सी ए51 में एंड्रॉयड 10 होगा। इसके ऊपर वन यूआई 2.0 स्किन होगी। फोन में वाई-फाई 802.11ac सपोर्टेड होगा।

यह भी पढ़ें- Realme X2 Pro यूज़र्स को जल्द मिल सकता है Android 10 अपडेट, ऐसे...

दावा है कि गैलेक्सी ए51 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। बैटरी 4000 एमएएच की रहेगी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग को लेकर कोई बात नहीं कही गई है। फोन में कंपनी का ही ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होगा, साथ में 4 जीबी रैम दिया जाएगा। लॉन्च की तारीख को लेकर अभी Samsung ने चुप्पी बनाए रखी है। Samsung Galaxy A51 को दिसंबर में आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.