Samsung Galaxy A51 को 3,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका

Samsung Galaxy A51 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 है। इसका 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल देश में 25,250 रुपये कीमत में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 जून 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले है Samsung Galaxy A51 की खासियत
  • 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ 25,250 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध
  • देश के सभी ऑफालइन स्टोर और लीडिंग ई-कॉमर्स पोर्टल पर बिक्री के लिए उपलब्ध

Samsung Galaxy A51 की भारत में कीमत 25,250 रुपये से शुरू होती है

Samsung Galaxy A51 को आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन पर कुछ ऑफर्स की पेशकश की है, जिसके तहत ग्राहकों को कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज बोनस जैसे दिए जा रहे हैं। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने हाल ही में गैलेक्सी ए51 के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को तीन रंग विकल्पों में देश में लॉन्च किया था। यह अमेज़न इंडिया के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन इन्फिनिटी-ओ (होल-पंच) डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। Galaxy A51 में 4,000mAh की बैटरी के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A51 price in India, offers

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 है। इसका 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल देश में 25,250 रुपये कीमत में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू, प्रिज़्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy A51 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक इसे HDFC, ICICI और SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए खरीद कर 1,500 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं । इसके अलावा ग्राहक फोन को बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं। जो यूज़र्स अपने फोन को एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं, उन्हें कंपनी फोन एक्सचेंज करने पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रही है।

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ सैमसंग केयर+ भी पेश कर रही है, जहां ग्राहकों को 699 रुपये में एक साल का एक्सीडेंटल डैमेज और लिक्विड डैमेज पैकेज मिलता है। यह ऑफर 30 जून तक वैलिड है।
Advertisement

Samsung Galaxy A51 अमेज़न इंडिया सहित प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनलों के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A51 specifications

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प मौजूद हैं। Samsung के इस फोन के दोनों वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement


कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिं
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.