Samsung Galaxy A50s को भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50s को भारत में एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट मिलने की खबर।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50s को भारत में Android 10 अपडेट मिलने की खबर
  • इस अपडेट में फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है
  • गैलेक्सी ए50एस के डार्क मोड में हुआ सुधार

Samsung Galaxy A50s पिछले साल भारत में Android 9 Pie के साथ लॉन्च हुआ था

Samsung Galaxy A50s को भारत में Android 10 अपडेट मिलने की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस डिवाइस को एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट मिल रहा है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आया है। नए अपडेट के बाद यूज़र इंटरफेस में बदलाव की जा सकती है, क्योंकि लेटेस्ट वन यूआई वर्ज़न भी इस अपडेट का हिस्सा है। याद रहे कि भारत में Samsung ने यह फोन पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त यह फोन Android 9 Pie पर आधारित One UI के शुरुआती वर्ज़न के साथ आया था।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A50s का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट वर्ज़न A507FNXXU3BTB2 है। सॉफ्टवेयर अपडेट का यही वर्ज़न वियतनाम में उपलब्ध कराया गया था। यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चला है कि इस अपडेट में फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है और यह 1.6 जीबी का है।


एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने के अलावा गैलेक्सी ए50एस के डार्क मोड में सुधार हुआ है। इसके अलावा वन यूआई को भी बेहतर किया गया है। जैसे कि एनिमेशन इफेक्ट्स स्मूथ होंगे और फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसानी होगी।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस फोन में इस अपडेट की जांच मैनुअली भी संभव है। इसके लिए यूज़र्स को सेटिंग्स में जाना होगा, उसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करना होगा। सॉफ्टवेयर अपडेट में डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा।

पहले जानकारी मिली थी कि Samsung Galaxy A50s को अप्रैल महीने में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल जाएगा। ऐसा लगता है कि Samsung ने अपना वादा निर्धारित समय से पहले ही निभा दिया है।
Advertisement

Samsung Galaxy A50s पिछले साल भारत में एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन 6.4 इंच के फुल एचडी+(1080x2340 पिक्सल्स) इनफिनिटी-यू एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है और इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 10 update, Samsung Galaxy A50s, Samsung, One UI 2, One UI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  5. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  6. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  7. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  8. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  9. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  10. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.