Samsung Galaxy A50s और Samsung Galaxy A30s की कीमतें हुई कम

Samsung Galaxy A50s, Samsung Galaxy A30s Price Cut: सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और सैमसंग गैलेक्सी ए30एस खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है।

Samsung Galaxy A50s और Samsung Galaxy A30s की कीमतें हुई कम

Samsung Galaxy A50s, Samsung Galaxy A30s Price Cut: सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की कीमतें हुई कम

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30s में इनफिनिटी वी स्टाइल नॉच है
  • गैलेक्सी ए50एस इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है
  • Samsung Galaxy A50s में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50s, Samsung Galaxy A30s Price Cut: सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और सैमसंग गैलेक्सी ए30एस खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। Samsung ब्रांड के इन हैंडसेट की कीमत में 3,000 रुपये तक की कटौती की गई है। Galaxy A30s और Galaxy A50s नई कीमत के साथ ऑनलाइन लिस्ट किए जा चुके हैं। आइए अब आपको सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी ए30एस और गैलेक्सी ए50एस की नई कीमत की जानकारी मुहैया कराते हैं।  
 

Samsung Galaxy A30s, Galaxy A50s Price Cut

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस को भारत में 22,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका मतलब Galaxy A50s की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है।

वहीं, Samsung ब्रांड के गैलेक्सी ए50एस के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 24,999 रुपये के बजाय 21,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हैंडसेट नई कीमत के साथ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, Croma, Amazon और अन्य साइट पर लिस्ट है। मुंबई के नामी रिटेलर मनीष खत्री ने भी ट्वीट कर नई कीमतों की जानकारी दी है।


वहीं, दूसरी तरफ Galaxy A30s के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद अब यह हैंडसेट 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को 16,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

Samsung ब्रांड का यह हैंडसेट नई कीमत के साथ सैमसंग ऑनलाइन स्टोर, क्रोमा और अन्य साइट पर लिस्ट है। सैमसंग ने गैजेट्स 360 को कीमतों में कटौती की पुष्टि की है, बता दें कि कीमतों में स्थायी रूप से कटौती की गई है।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए50एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलते हैं। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी ए50एस में नाइट मोड दिया गया है। यह इस फीचर के साथ आने वाला यह सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज का पहला फोन है।

Samsung Galaxy A50s की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को करती है। फोन में एनएफसी व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

Samsung Galaxy A30s specifications

डुअल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A30s में रियर पर तीन सेंसर्स हैं। प्राइमरी सेंसर 25 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.7 है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

गैलेक्सी ए30एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »