Samsung Galaxy A50 में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तस्वीर लीक

हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए50 की एक तस्वीर लीक हो गई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 फरवरी 2019 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 के बैक पैनल की तस्वीर लीक
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 के पिछले हिस्से पर है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Galaxy A50 का ग्लॉसी ब्लू ग्रेडिएंट बैक पैनल आ रहा है नजर

Samsung Galaxy A50 में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तस्वीर लीक

Photo Credit: MySmartPrice

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने पिछले महीने अपनी 'Galaxy M' बजट सीरीज़ से पर्दा उठाया था और अब कंपनी जल्द अपनी 'Galaxy A' सीरीज़ को उतारने की योजना बना रही है। Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन पिछले सप्ताह लीक हुए थे। अब हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए50 की एक तस्वीर लीक हो गई है। लीक हुई तस्वीर से इस बात का संकेत मिला है कि हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

MySmartPrice द्वारा तस्वीर को लीक किया गया है। लीक हुई तस्वीर में केवल फोन का पिछला हिस्सा नजर आ रहा है। Samsung Galaxy A50 में एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा है। तस्वीर में ग्लॉसी ब्लू ग्रेडिएंट बैक पैनल दिख रहा है लेकिन सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह नहीं मिली है। इसका मतलब Galaxy A50 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 

Photo Credit: MySmartPrice

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 को ब्लैक और व्हाइंट रंग में उतारा जा सकता है। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए50 के यूजर मैनुअल के लीक होने से कई अहम जानकारियां भी सामने आई थी। यूजर मैनुअल से इस बात का पता चला था कि फोन के फ्रंट पैनल पर इनफिनिटी-यू डिस्प्ले, निचले हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए थे। डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) के साथ आ सकता है। फोन में एक्सीनॉस 9610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 4 जीबी रैम, फोटो वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Galaxy A50 की लंबाई-चौड़ाई 158.6x74.7x7.7 मिलीमीटर और वजन 166 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी (वर्जन 2.0) पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक हो सकता है।
Advertisement

Samsung इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी मार्च से जून तक हर माह एक नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन को लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  2. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  3. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.