Samsung Galaxy A5 (2017) व Galaxy A7 (2017) को एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की ख़बर

खबर है कि सैमसंग ने भारत में अपने Samsung Galaxy A5 (2017) और Samsung Galaxy A7 (2017) यूज़र के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया है। अपडेट बेहद ही अहम है, क्योंकि एंड्रॉयड नूगा वर्ज़न मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 16:10 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए5 (2017) और Samsung Galaxy A7 (2017) को अपडेट मिलना शुरू
  • अगर आपको अपडेट नहीं मिला है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं
  • इसे आने वाले हफ्तों में रिलीज किया जाएगा। सॉफ्टवेयर अपडेट 1.4 जीबी का है
खबर है कि सैमसंग ने भारत में अपने Samsung Galaxy A5 (2017) और Samsung Galaxy A7 (2017) यूज़र के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया है। अपडेट बेहद ही अहम है, क्योंकि एंड्रॉयड नूगा वर्ज़न मिलेगा। यूज़र को अब नूगा ओएस के लोकप्रिय फीचर को मिलेंगे ही, साथ में सैमसंग पास जैसे फीचर भी दिए जाएंगे।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और Samsung Galaxy A7 (2017) को अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट को धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा। अगर आपको अपडेट नहीं मिला है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं। इसे आने वाले हफ्तों में रिलीज किया जाएगा। यह सॉफ्टवेयर अपडेट 1.4 जीबी का है। ऐसे में हम आपको अपडेट इंस्टॉल करने से पहले सभी डेटा का बैकअप बनाने का सुझाव देंगे। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें आपका फोन वाई-फाई कनेक्शन पर है और बैटरी चार्ज भी पूरी है।

Samsung Galaxy A5 (2017) और Samsung Galaxy A7 (2017) को क्रमशः A520FXXUBQI5 और A720FXXU2BQI2 फर्मवेयर वर्ज़न दिया जा रहा है। एंड्रॉयड नूगा अपडेट के बाद आपको मल्टी विंडो सपोर्ट, ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और कई नए फीचर मिलेंगे। इसके अलावा डुअल मैसेंजर और सैमसंग पास जैसे फीचर इस अपडेट के साथ आते हैं। वहीं, पुरानी कमियों को दूर किया गया है और अब ओएस ज़्यादा स्टेबल है।

सैमसंग ने इन दोनों ही हैंडसेट को भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत 28,990 रुपये थी और गैलेक्सी ए7 (2017) का दाम 33,490 रुपये। पिछले महीने ही इन हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई थी। अब Samsung Galaxy A5 (2017) आपको 22,900 रुपये में मिल जाएगा। Galaxy A7 (2017) स्मार्टफोन 25,900 रुपये में उपलब्ध है।

सबसे पहले बात गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।
Advertisement

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  3. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  5. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.