• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A31 से उठा पर्दा, चार रियर कैमरे और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है खासियत

Samsung Galaxy A31 से उठा पर्दा, चार रियर कैमरे और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है खासियत

सैमसंग गैलेक्सी ए31 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। Samsung ने अभी Samsung Galaxy A31 में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में भी नहीं बताया है।

Samsung Galaxy A31 से उठा पर्दा, चार रियर कैमरे और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है खासियत
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 में सैमसंग पे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत व उपलब्धता का खुलासा अभी तक नहीं
विज्ञापन
Samsung Galaxy A31 मिड-रेंज स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया गया है। सैमसंग के नए फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 को ब्लू, ब्लैक, रेड और व्हाइट रंग में पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत व उपलब्धता का खुलासा अभी तक नहीं किया है।
 

Samsung Galaxy A31 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए31 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। Samsung ने अभी Samsung Galaxy A31 में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में भी नहीं बताया है। लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स से फोन में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर होने की जानकारी मिली थी। गैलेक्सी ए31 के रैम के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। स्टोरेज में भी दो विकल्प दिया गया है- 64 जीबी और 128 जीबी।

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी है।
 
Samsung

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।

सैमसंग गैलेक्सी ए31 में सैमसंग पे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर हैं। Samsung ने भले ही गैलेक्सी ए31 की कीमत का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इसकी कीमत 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • कमियां
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »