Samsung Galaxy A30s की कीमत का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A30s Price: जर्मनी में सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को 279 यूरो (करीब 22,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह तीन कलर में उपलब्ध होगा- प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ग्रीन।

Samsung Galaxy A30s की कीमत का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A30s Price: सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की कीमत का हुआ खुलासा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30s में इनफिनिटी वी स्टाइल नॉच है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
सैमसंग ने गुरुवार को Samsung Galaxy A50s और Samsung Galaxy A30s स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। हालांकि, उस वक्त कंपनी ने दोनों फोन की कीमतों और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया था। अब सैमसंग जर्मनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की कीमत का खुलासा कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 का यह वेरिएंट एचडी+ स्क्रीन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A30s price

जर्मनी में सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को 279 यूरो (करीब 22,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह तीन कलर में उपलब्ध होगा- प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ग्रीन। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी ने मार्केट में किस स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है। फोन की बिक्री सितंबर महीने में शुरू होगी। अभी कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Samsung Galaxy A30s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में भी 6.4 इंच का सुपर एमोलेड पैनल है। लेकिन इसका रिजॉल्यूशन एचडी+ (720x1560 पिक्सल) है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी है। गैलेक्सी ए50एस की तरह गैलेक्सी ए30एस में इनफिनिटी वी स्टाइल नॉच है। इस फोन में भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी। स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.7 अपर्चर के साथ। यहां 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। कैमरा ऐप में इंटेलीजेंट फ्लॉ डिटेक्टर और सीन ऑप्टिमाइज़र जैसे फीचर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में 4,000 एमएएच की बैटरी है। लेकिन यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 158.5 x 74.7 x 7.8 मिलीमीटर है और वज़न 166 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »