50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A23 5G लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A23 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NTD 8990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 23,791 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A23 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A23 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy A23 5G में Snapdragon 695 SoC दिया गया है।

Samsung Galaxy A23 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

इस महीने की शुरुआत में Samsung ने चुपचाप Samsung Galaxy A23 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। हालांकि कंपनी ने उस समय डिवाइस की कीमत या उपलब्धता का खुलासा नहीं किया। अब कंपनी ने आखिरकार ताइवान के लिए इन डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको सैमसंग के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy A23 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A23 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NTD 8990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 23,791 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NTD 9990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 26,437 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Black, Peach और Blue कलर में उपलब्ध है। वहीं इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy A23 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A23 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसमें इनफिनिटी-V नॉच और फुल एचडी रेजोल्यूशन है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बटन दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह ऑक्टा कोर Snapdragon 695 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI 4.1 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल F1.8 प्राइमेरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5mm जैक, 5G और 4G VoLTE दिया गया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.