• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A21s लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Samsung Galaxy A21s लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट का दाम 16499 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 18,499 रुपये में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy A21s लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में
  • एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में
विज्ञापन
Samsung Galaxy A21s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung ब्रांड का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। पिछले हिस्से पर दिया गया क्वाड कैमरा सेटअप एल के आकार में है। फोन में इनफिनिटी ओ-डिस्प्ले है, जिसमें स्क्रीन में बायीं तरफ किनारे पर सेल्फी कटआउट है। सैमसंग गैलेक्सी ए21एस को मार्च महीने में यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया था। इसे एक महीने बाद अब भारत में लाया गया है।
 

Samsung Galaxy A21s price in India, sale date

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट का दाम 16499 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy A21s हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट, सैमसंग डॉट कॉम और अन्य नामी ऑनलाइन स्टोर्स पर होगी।
 

Samsung Galaxy A21s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।

Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन का डाइमेंशन 75.3 x 163.6 x 8.9 मिलीमीटर है और भार 191 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 850
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन किया लॉन्च, जानें और क्या है खास इसमें
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »