Samsung Galaxy A20s भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A20s: तीन रियर कैमरों से लैस सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। यहां जानें Samsung ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Samsung Galaxy A20s भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A20s Price in India: सैमसंग गैलेक्सी ए20एस की कीमत 11,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए20एस
  • स्मार्टफोन की बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • Samsung Galaxy A20s Camera में हैं तीन रियर कैमरे
विज्ञापन
Samsung Galaxy A20s Launched in India: सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी ए20एस इस साल लॉन्च हुए Galaxy A20 का अपग्रेड वर्जन है। Galaxy A20s की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन एचडी+ डिस्प्ले और तीन रियर कैमरों से लैस है। Samsung ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन को डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 450 SoC का इस्तेमाल किया गया है। आइए अब आपको सैमसंग गैलेक्सी ए20एस की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Samsung Galaxy A20s price in India

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के तीन कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक, ब्लू और ग्रीन। फोन की बिक्री Samsung इंडिया के ई-शॉप, सैमसंग ओपेरा हाउस और प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल और रिटेल स्टोर्स पर आज से शुरू होगी। याद करा दें कि सैमसंग ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में अपने नए Galaxy A20s स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था।
 

Samsung Galaxy A20s Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए20एस Android 9 Pie पर आधारित वन यूआई पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए गैलेक्सी ए20एस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4 जीबी तक रैम है।  

अब बात Galaxy A20s Camera सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 64 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। सैमसंग Galaxy A20s में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 163.3x77.5x8.0 मिलीमीटर और वजन 183 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »