Samsung Galaxy A20s के 4 जीबी रैम वेरिएंट का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy A20s के 4 जीबी रैम मॉडल को 13,999 रुपये में बीते साल लॉन्च किया गया था। अब इस वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।

Samsung Galaxy A20s के 4 जीबी रैम वेरिएंट का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy A20s तीन रियर कैमरों से है लैस

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम पहले हुआ था कम
  • 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में
  • Samsung Galaxy A20s में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A20s की कीमत 1,000 रुपये कम हो गई है। ताज़ा कटौती सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में हुई है। बीते महीने ही Samsung ने गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम का वेरिएंट 10,999 रुपये कर दिया था। याद रहे कि स्मार्टफोन को भारत में 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए20एस एचडी+ डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन ग्रेडिएंट बैक फिनिश से लैस है।
 

Samsung Galaxy A20s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये कर दिया गया है। याद रहे कि Samsung Galaxy A20s के 4 जीबी रैम मॉडल को 13,999 रुपये में बीते साल लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन नई कीमत में Samsung India के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। Amazon India पर भी फोन नई कीमत में बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ऑफलाइन मार्केट में कीमत की कटौती की जानकारी दी है।

Gadgets 360 ने कीमत में कटौती के लिए सैमसंग इंडिया को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ हफ्ते पहले ही Samsung अपने गैलेक्सी ए20एस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम  11,999 रुपये से कम करके 10,999 रुपये कर दिया था।
 

Samsung Galaxy A20s Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए20एस Android 9 Pie पर आधारित वन यूआई पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए गैलेक्सी ए20एस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4 जीबी तक रैम है।  

अब बात Galaxy A20s Camera सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 64 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। सैमसंग Galaxy A20s में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 163.3x77.5x8.0 मिलीमीटर और वजन 183 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »