Samsung Galaxy A15 5G आया गीकबेंच पर नजर, Dimensity 6100 Plus और 4GB RAM के साथ देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की Full HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की Full HD+ डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy A15 5G फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस होगा।
  • Samsung Galaxy A15 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung आने वाले महीनों में कथित तौर पर Samsung Galaxy A15 5G लॉन्च करने वाला है। नया गैलेक्सी ए15 5जी बाजार में गैलेक्सी ए14 5जी के अपग्रेड के तौर पर आएगा, जिसे इस साल मई में उतारा गया था। Samsung Galaxy A14 5G ऑक्टा कोर Exynos 1330 SoC और Dimensity 700 SoC के साथ आता है। अब आगामी Galaxy A15 5G को गीकबेंच बेंचमार्क डाटाबेस पर देखा गया है। Samsung Galaxy A15 5G गीकबेंच लिस्टिंग से कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। यहां हम आपको आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए15 5जी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A15 5G मॉडल नंबर SM-A156B के साथ गीकबेंच 6 बेंचमार्क डाटाबेस पर नजर आया है। आगामी सैमसंग फोन ने गीकबेंच 6 बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल कोर में 664 प्वाइंट हासिल किए। वहीं, बेंचमार्क टेस्ट के मल्टी-कोर राउंड में 1717 प्वाइंट हासिल किए। Samsung Galaxy A15 5G गीकबेंच लिस्टिंग से 2 + 6 कोर कॉन्फिगरेशन के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के बारे में पता चला है। आगामी स्मार्टफोन पर दो परफॉर्मेंस कोर 2.20GHz पर क्लॉक किए जाएंगे। जबकि, बाकी 6 कोर एफिशिएंसी कोर के तौर पर काम करेंगे और 2.0GHz पीक फ्रीक्वेंसी का सपोर्ट करेंगे। ऐसा लग रहा है कि गैलेक्सी ए15 5जी मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6100 प्लस के साथ आएगा।
Advertisement

आपको बता दें कि MediaTek Dimensity 6100 Plus को जुलाई में पेश किया गया था और इसे TSMC के 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। Dimensity 6100 Plus के साथ एक इंटीग्रेटेड Mali G57 GPU है। बेंचमार्क लिस्टिंग से साफ हुआ है कि Galaxy A15 5G फोन 4GB RAM से लैस होगा। ऐसी संभावना है कि नया सैमसंग फोन अन्य मेमोरी कॉन्फिगरेशन में भी आएगा। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Samsung Galaxy A15 5G एंड्रॉइड 14 के साथ प्री-लोडेड आएगा। Galaxy A15 5G के कुछ स्पेसिफिकेशन पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच की Full HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 4GB/ 6GB RAM के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन Android 14 के साथ आएगा। कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.