Samsung Galaxy A15 5G लॉन्च से पहले 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Walmart पर लिस्ट! जानें कीमत

Galaxy A15 5G बैटरी के मामले में 5,000mAh की क्षमता के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2023 12:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ में दो लेंस और हैं।
  • Galaxy A15 5G बैटरी के मामले में 5,000mAh की क्षमता के साथ आता है।
  • सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Galaxy A15 5G बैटरी के मामले में 5,000mAh की क्षमता के साथ आता है।

Photo Credit: Walmart

Samsung Galaxy A15 5G जो कि Samsung Galaxy A14 5G का कथित सक्सेसर है, ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल भी सामने आ गए हैं। हालांकि सैमसंग ने अभी तक अधिकारिक रूप से फोन को लॉन्च नहीं किया है, इसलिए फोन का ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टेड होना काफी रोचक है। फोन में MediaTek चिपसेट है, 50MP मेन सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा मौजूद है, सेल्फी के लिए 13MP कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं Galaxy A15 5G प्राइस और अन्य स्पेसिफिकेशंस। 
 

Samsung Galaxy A15 5G price

Samsung Galaxy A15 5G को Walmart ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन का प्राइस भी मेंशन है, और मुख्य स्पेसिफिकेशंस भी नजर आ रहे हैं। Samsung Galaxy A15 5G प्राइस 139 डॉलर (लगभग 11,580 रुपये) है। जो कि 4 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताया गया है। यहां साथ ही फोन का डिजाइन भी पता चल जाता है। देखने में यह इससे पहले आए Galaxy A14 5G जैसा लग रहा है। चिन काफी बड़ी है और नॉच भी। फोन को डार्क ब्लू कलर में देखा जा सकता है। फोन का फ्रेम फ्लैट है। राइट साइड में लॉक बटन और वॉल्यूम बटन मौजूद हैं। 
 

Samsung Galaxy A15 5G Specifications

Samsung Galaxy A15 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लिस्टिंग कहती है कि इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek प्रोसेसर है। जिसको 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर दिखाया गया है। हालांकि प्रोसेसर का वर्जन कौन सा है, इसकी जानकारी लिस्टिंग में नहीं दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ में दो लेंस और हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A15 5G बैटरी के मामले में 5,000mAh की क्षमता के साथ आता है। जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके डाइमेंशन 6.30 x 3.00 x 0.33 इंच हैं। फोन का वजन 7.12 oz यानी कि लगभग 201 ग्राम के आसपास बताया गया है। कंपनी जल्द ही इसके लॉन्च को घोषित कर सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.