Samsung Galaxy A10e लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

अमेरिकी मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए10ई की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) है। फोन का सिर्फ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में उतारा गया है।

Samsung Galaxy A10e लॉन्च, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • Galaxy A10e में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए10ई
  • 5.83 इंच के इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy A10e
विज्ञापन
Samsung Galaxy A10e को अमेरिकी मार्केट में पेश कर दिया गया है। देखा जाए तो Galaxy A सीरीज़ का यह फोन Galaxy A10 की तुलना में थोड़ा कमज़ोर है। अहम खासियतों की बात करें तो Samsung Galaxy A10e इनफिनिटी वी डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि Samsung Galaxy A10e के बारे में बीते महीने ही जानकारी मिली थी। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy A10e कीमत

अमेरिकी मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए10ई की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) है। फोन का सिर्फ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में उतारा गया है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए10 को इस साल फरवरी महीने में 8,490 रुपये में उतारा गया था। लेकिन अब यह 7,990 रुपये में मिलता है। इसके साथ Samsung Galaxy A20 और Samsung Galaxy A50 को भी लॉन्च किया गया था।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए10ई स्पेसिफिकेशन

फिलहाल, Samsung ने अभी Galaxy A10e के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। हालांकि, आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यह फोन 5.83 इंच के इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आएगा। Galaxy A10e में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और बैटरी 3,000 एमएएच की होगी। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी की होगी।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy A10 हैंडसेट 6.2 इंच के एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे और 3,400 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Samsung फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी ए10ई में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर या ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा नहीं किया है। हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई, एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.83 इंच
प्रोसेसर1.35 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »