Samsung Galaxy A10 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Samsung Galaxy A10 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 मार्च 2019 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A10 की भारत में कीमत है 8,490 रुपये
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग वन यूआई पर चलता है Galaxy A10
  • रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में मिलेगा सैमसंग गैलेक्सी ए10

Samsung Galaxy A10 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Samsung Galaxy A10 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए10 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह बेचा जाएगा। Galaxy A-सीरीज़ का यह बजट स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A10 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy A10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित सैमसंग वन यूआई (One UI) पर चलता है। याद करा दें कि, Galaxy A10 के साथ Galaxy A30 और Galaxy A50 को भी लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy A10 की भारत में कीमत

भारत में गैलेक्सी ए10 को 8,490 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। प्रेस नोट के अनुसार, Samsung Galaxy A10 रिटेल और ऑनलाइन दोनों ही जगह बेचा जाएगा। कंपनी ने प्रेस नोट में बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए10 की बिक्री अमेज़न (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), पेटीएम (Paytm) और कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर होगी। खबर लिखे जाने तक इनमें से किसी भी प्लेटफॉर्म पर Galaxy A10 की बिक्री शुरू नहीं हुई थी। जैसा कि हमने आपको बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए10 के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए50 को भी लॉन्च किया गया था। बता दें कि भारत में Galaxy A50 (रिव्यू) के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,990 रुपये है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A10 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग वन यूआई पर चलता है। इस बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।

Galaxy A10 के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए10 में 3,400 एमएएच की बैटरी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7884

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.