Samsung Galaxy A10s लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी से है लैस

Samsung Galaxy A10s की भारत में 9,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है।

Samsung Galaxy A10s लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी से है लैस

सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है Samsung Galaxy A10s

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए10एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा
  • 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है Samsung Galaxy A10s
  • Samsung Galaxy A10s की बिक्री 28 अगस्त से
विज्ञापन
Samsung Galaxy A10s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के इस फोन को अगस्त महीने में ही ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। यह फोन 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है। गैलेक्सी ए10एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है। सैमसंग गैलेक्सी ए10 की तुलना में गैलेक्सी ए10एस में ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा सेंसर है। आइए आपको सैमसंग गैलेक्सी ए10एस की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Samsung Galaxy A10s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस की भारत में 9,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है। फोन के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है। यह ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंग में मिलेगा। याद रहे कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है।

Samsung ने बताया है कि गैलेक्सी ए10एस की बिक्री बुधवार यानी 28 अगस्त से शुरू होगी। हैंडसेट ऑनलाइन रिटेलर्स, रिटेल स्टोर्स, सैमसंग इंडिया ई-शॉप और सैमसंग ओपेरा हाउस में उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy A10s specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए10एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस सैमसंग फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में 2 जीबी/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Samsung Galaxy A10s में दो रियर कैमरे हैं। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

गैलेक्सी ए10एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 156.9x75.8x7.8 मिलीमीटर।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »