Samsung Galaxy A10 की तस्वीरें लीक

Samsung ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 को पेश किया किया था। अब Samsung Galaxy A10 के बारे में जानकारी लीक हुई है।

Samsung Galaxy A10 की तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A10 एक वाटरड्रॉप नॉच और इनफिनिटी वी डिस्प्ले से होगा लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी ए10 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • Galaxy A30, Galaxy A50 को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Samsung ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 को पेश किया किया था। अब Samsung Galaxy A10 के बारे में जानकारी लीक हुई है। इससे गैलेक्सी ए सीरीज़ के सबसे किफायती वेरिएंट के डिज़ाइन का पता चला है। Samsung Galaxy A10 में इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन बायोमैट्रिक सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए10 के रेंडर्स के बारे में सबसे पहले जानकारी SlashLeaks द्वारा दी गई। इसमें Samsung Galaxy A10 एक वाटरड्रॉप नॉच और इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक फोन के टॉप पर है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को गैलेक्सी ए10 के दायें किनारे पर जगह मिली है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए10 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। यह डुअल सिम फोन 6.2 इंच एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले और एक्सीनॉस 7884बी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त सैमसंग गैलेक्सी ए10 में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। इसका डाइमेंशन 155.6x75.6x7.94 मिलीमीटर है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। Galaxy A10 की बॉडी प्लास्टिक होने का दावा है। इसे ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung अपने Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च कर सकती है। इन हैंडसेट से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में ही पर्दा उठा लिया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  15. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »