Samsung Galaxy A05s भारत में लॉन्‍च, 6GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन के जानें दाम

Samsung Galaxy A05s : A05s में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A05s लॉन्‍च हुआ भारत में
  • 6GB रैम + 128GB स्‍टाेरेज के साथ हुआ पेश
  • डिवाइस को सैमसंग शॉप से खरीदा जा सकता है

Samsung Galaxy A05s को 6GB रैम + 128GB स्‍टाेरेज के साथ 14,999 रुपये में लाया गया है।

Samsung Galaxy A05s स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह कंपनी का लेटेस्‍ट A सीरीज स्‍मार्टफोन है और मिड रेंज में आता है। A05s में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सेंसर 50MP का है। इस फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया है। 
 

Samsung Galaxy A05s Price in India 

Samsung Galaxy A05s को 6GB रैम + 128GB स्‍टाेरेज के साथ 14,999 रुपये में लाया गया है। डिवाइस को सैमसंग शॉप से खरीदा जा सकता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस के जरिए डिवाइस खरीदने वालों को 1 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy A05s Specification, features 

Samsung Galaxy A05s में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में इनफ‍िनिट U नॉच मिलता है। यह फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB LPDDR4X रैम दी गई है। एक्‍टेंडेट रैम फीचर को यह फोन सपोर्ट करता है और एक्‍स्‍ट्रा 6 जीबी रैम हासिल की जा सकती है। फोन में 128GB UFS 2.2 स्‍टोरेज दिया गया है। 

Samsung Galaxy A05s रन करता है एंड्रॉयड 13 ओएस पर, जो कंपनी के OneUI 5.1 की लेयर से लिपटा है। सैमसंग ने बताया है कि फोन को एंड्रॉयड 14 में अपग्रेड किया जा सकेगा। 4 साल के सिक्‍योरिटी पैच मिलने की बात भी कही गई है। 
Advertisement

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले Samsung Galaxy A05s में 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्‍सल का सेंसर मिलता है। 

Samsung Galaxy A05s में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। अन्‍य खूबियों की बात करें, तो USB Type-C पोर्ट, फेस अनलॉक का सपोर्ट और साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में है। यह डुअल सिम, 4G, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्‍लूटूथ 5.1, USB 2.0, जीपीएस जैसी कनेक्टिविटी से पैक है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.