लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन की कीमत का पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 12:26 IST
सैमसंग के गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन को अगले महीने की शुरुआत में सीईएस 2017 शो में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। और अब इंटरनेट पर इन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है। ए सीरीज़ की कथित प्रमोशनल लीक तस्वीर के मुताबिक, गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत 1,699 मलेशियन रिंग्गिट (करीब 25,700 रुपये) जबकि गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत 1,899 रिंग्गिट (करीब 28,800 रुपये) होगी।

सोयासिनकाउ के मुताबिक, इस कथित प्रमोशनल लीक तस्वीर से पता चलता है कि गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 6 जनवरी से 15 जनवरी के बीच मलेशिया में शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी वेबसाइट में लिस्टेड यूआरएल काम नहीं कर रहा है। इस लीक तस्वीर के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई निर्माता प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 399 मलेशियाई रिंग्गिट (करीब 6,000 रुपये) की कीमत वाला लेवल यू पीआरओ भी ऑफर कर रही है।
Advertisement

अभी तक आईं लीक और ख़बरों के अनुसार, गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन में 5.7 इंच सुपर एमोलेड फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7880 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर व फ्रंट कैमरा हो सकता है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में ए सीरीज़ स्मार्टफोन के डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आने की जानकारी सामने आई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung galaxy A7 2017, Samsung gala

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.