• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन 5 जनवरी को होंगे लॉन्च, नई तस्वीरें लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन 5 जनवरी को होंगे लॉन्च, नई तस्वीरें लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन 5 जनवरी को होंगे लॉन्च, नई तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • गैलक्सी ए7 (2017),गैलेक्सी ए5 (2017), गैलेक्सी ए3 (2017) पेश हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन के वाटर व डस्ट प्रूफ होने की उम्मीद है
  • इन स्मार्टफोन को अंतर्राष्ट्रीय तौर पर सीईएस 2017 में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन को लेकर कई ख़बरें सामने आ रही हैं। बुधवार को सैमसंग ने आने वाले गैलेक्सी ए सीरीज़ के डिवाइस का टीज़र जारी किया था। इस टीज़र से इन डिवाइस के वाटर रेसिस्टेंस होने का पता चला था। अब, सैमसंग ने मलेशिया में 5 जनवरी को होने वाले नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इनवाइट भेज दिए हैं।

ख़ास बात है कि सीईएस 2017 इवेंट की शुरुआत भी 5 जनवरी से शुरू हो रहा है। अब दोनों इवेंट के एक साथ आयोजन को देखते हुए लगता है कि मलेशिया में होने वाला इवेंट स्थानीय होगा जबकि सीईएस 2017 में गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी ए7 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए3 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन में 5.7 इंच सुपर एमोलेड फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है जो कि गैलेक्सी ए7 (2016) में दिए गए 5.5 इंच से बड़ा है। इस डिवाइस में सैमसंग का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7880 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज हो सकती है।

गैलेक्सी ए7 (2017) में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा हो सकता है। इससे पहल आई एक ख़बर में पता चला था कि गैलेक्सी ए7 (2017) डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी 68 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।
 
samsung

इस बीच, गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए3 (2017) की कुछ नई तस्वीरों को विन फ्यूचर ने ऑनलाइन देखा। इनसे इन डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। गैलेक्सी ए5 (2017) में सुपर एमोलेड 5.2 इंच (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7880 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम होगा। इस फोन में 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी जा सकती है। गैलक्सी ए7 (2017) की तरह ही गैलेक्सी ए5 (2017) में फ्रंट व रियर पर 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।

गैलक्सी ए3 (2017) 4.7 इंच सुपर एमोलेड (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर होगा। रैम 2 जीबी व 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज हो सकती है।

अगर ये लीक स्पेसिफिकेशन सच साबित होते हैं, तो गैलेक्सी ए सीरीज़ की तीसरी जेनरेशन की इन डिवाइस में दूसरी जेनरेशन से ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन होंगे। 2016 की गैलेक्सी ए सीरीज़ डिवाइस में एक नया डिज़ाइन, मेटल और ग्लास बॉडी दी गई थी। 2017 सीरीज़ में गैलेक्सी एस7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिज़ाइन गैलेक्सी एस7 की तरह हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »