• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 7.3 इंच का डिस्प्ले

Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 7.3 इंच का डिस्प्ले

Samsung इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में दिए जाने वाले कैमरा सेअटप और फोन के डिस्प्ले से संबंधित जानकारी सामने आई है।

Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 7.3 इंच का डिस्प्ले

Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • फोल्ड करने पर स्मार्टफोन में मिलेगा 4.58 इंच का डिस्प्ले
  • 512 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। स्मार्टफोन को Galaxy Flex/Fold के नाम से उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन Galaxy F सीरीज का हिस्सा होगा। हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिससे Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन में दिए जाने वाले कैमरा सेअटप और फोन के डिस्प्ले से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई है।

दक्षिण कोरिया की वेबसाइट ETNews की रिपोर्ट से पता चला है कि स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें तीसरा कैमरा सुपर वाइड-एंगल सेंसर से लैस होगा। Samsung की आगामी फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस10 सीरीज के दो वेरिएंट ट्रिपल रियर सेंसर तो वहीं इसके प्रीमियम वेरिएंट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिलेगी।

फोल्ड करने पर डिवाइस में 4.58 इंच का डिस्प्ले मिलेगा तो वहीं जब स्मार्टफोन फोल्ड नहीं किया जाएगा तो ऐसी स्थिति में यूजर 7.3 इंच के डिस्प्ले का लुत्फ उठा पाएंगे। उम्मीद है कि Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Bixby 3.0 के साथ आ सकता है। अगले महीने फरवरी 2019 में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2019) के दौरान स्मार्टफोन को पेश किए जाने की भी उम्मीद है।

सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन मार्च 2019 में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी कंपनी ने फोन के लॉन्च डेट को लेकर चुप्पी साध रखी है। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में इस डिवाइस की कीमत 1,20,000 रुपये या इससे अधिक हो सकती है। यह स्मार्टफोन 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और सिल्वर रंग के साथ आ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »