Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता और कीमत लीक

Samsung के बहु-प्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन को Galaxy Flex, Galaxy Fold या Galaxy F के नाम से बुलाए जाने की उम्मीद है।

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता और कीमत लीक
ख़ास बातें
  • Galaxy A70 स्मार्टफोन 4,400 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा
  • Galaxy Flex की कीमत 2,000 यूरो (करीब 1,62,100 रुपये) के आसपास होगी
  • फोन में 2,190 एमएएच की दो बैटरी होगी
विज्ञापन
Samsung के बहु-प्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन को Galaxy Flex, Galaxy Fold या Galaxy F के नाम से बुलाए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के बारे में एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन का दाम 2,000 यूरो होगा। पुरानी रिपोर्ट में भी कीमत को लेकर ऐसे ही दावे किए गए थे। एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 2,190 एमएएच की दो बैटरी के साथ आएगा। इस तरह से फोन की बैटरी क्षमता  4,380 एमएएच हो जाएगी। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए70 में 4,400 एमएएच की बैटरी होगी।

सबसे पहले बात Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन की करते हैं। TuttoAndroid की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy F या Galaxy Flex की कीमत 2,000 यूरो (करीब 1,62,100 रुपये) के आसपास होगी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह दाम इस फोन के बेस वेरिएंट का है या प्रीमियम वेरिएंट का। देखा जाए तो 2,000 यूरो बेहद ही प्रीमियम सेगमेंट की ओर इशारा है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी के फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत 1,500 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 1,37,800 रुपये) और 2,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 1,83,700 रुपये) के बीच होगी।

GalaxyClub की रिपोर्ट में फोल्डेबल स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि इस फोन में 2,190 एमएएच की दो बैटरी होगी। EB-BF900ABU और EB-BF901ABU कोडनेम वाली दोनों बैटरी की मदद से फोन की बैटरी क्षमता 4,380 एमएएच हो जाएगी। हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट में इस फोन में 3,100 एमएएच की दो बैटरी होने की जानकारी सामने आई थी। इस तरह से फोन की बैटरी क्षमता 6,200 एमएएच हो जाएगी।

पता चला है कि Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन 4,400 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए70 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें सैमसंग का इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फोन में Infinity-O, Infinity-V या Infinity-U पैनल है। इसके अलावा Galaxy A70 में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »