Samsung फोल्डेबल फोन का 5जी वेरिएंट भी होगा: रिपोर्ट

यह बात सामने आ रही है कि Samsung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का 5 जी वेरिएंट उतारने की तैयारी में है।

Samsung फोल्डेबल फोन का 5जी वेरिएंट भी होगा: रिपोर्ट

Samsung फोल्डेबल फोन का 5जी वेरिएंट भी होगा: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • फोन में 2,190 एमएएच की दो बैटरी होगी
  • 4 कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है 5जी वेरिएंट
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से यह बात सामने आ रही है कि Samsung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का 5जी वेरिएंट उतारने की तैयारी में है। फोल्डेबल स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Fold या फिर Galaxy F नाम से दक्षिण कोरिया में उतारा जा सकता है।

गुरुवार यानी 24 जनवरी को एक टेक न्यूज वेबसाइट ने 5जी फोल्डेबल फोन के कथित कलर ऑप्शन की जानकारी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के 5जी वेरिएंट को ब्लू, ग्रीन, सिल्वर और ब्लैक रंग में उतारा जाएगा। 4 जी सपोर्ट वाले मॉडल को भी इन्हीं रंग के साथ लॉन्च होंगे। Samsung ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि कंपनी कब अपने पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठाएगी। अगले महीने 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked 2019 इवेंट के दौरान Galaxy S10 सीरीज़ के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक मिलने की उम्मीद है।

इवेंट के दौरान फोन के फीचर्स और उपलब्धता की जानकारी सामने आने की भी उम्मीद है। वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सैमसंग दक्षिण कोरिया में अपने फोल्डेबल फोन के 5जी वेरिएंट को उतारेगी। इस हैंडसेट का मॉडल नंबर SM-F907N होगा। साउथ कोरियन टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने 5जी कनेक्टिविटी की तैयारी कर ली है और अब वह पहले 5 जी स्मार्टफोन के लॉन्च होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूएस और दक्षिण कोरिया पहली ऐसी दो मार्केट होंगी जहां इस साल सबसे पहले 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन अभी रिपोर्ट से यह बात स्पष्ट नहीं है कि Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन के 5 जी वेरिएंट को यूएस में उतारा जाएगा या नहीं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसमें 7.3 इंच की प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन और 4.6 इंच का OLED सेकेंडरी डिस्प्ले होगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन में 2,190 एमएएच की दो बैटरी होंगी और फोटोग्राफी के लिए  ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  4. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  6. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  7. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  9. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »