• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ₹15 हजार से ज्यादा गिरी Samsung के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत, 50MP कैमरा और 4000mAh बैटरी जैसे हैं फीचर्स

₹15 हजार से ज्यादा गिरी Samsung के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत, 50MP कैमरा और 4000mAh बैटरी जैसे हैं फीचर्स

Samsung Galaxy S25 FE के लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S25 5G पर काफी डिस्काउंट मिल रहा है।

₹15 हजार से ज्यादा गिरी Samsung के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत, 50MP कैमरा और 4000mAh बैटरी जैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 5G में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 में 4000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S25 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Samsung ने हाल ही में अपना नया फैन एडिशन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च किया है, जिसके लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S25 5G पर काफी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया सैमसंग फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। विजय सेल्स Galaxy S25 5G पर बंपर कीमत कम हुई है और साथ ही साथ बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल रहा है। आइए Galaxy S25 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Offers & Price

Samsung Galaxy S25 के 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को विजय सेल्स पर 68,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन जनवरी, 2025 में 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के मामले में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 65,499 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीब 15,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के मामले में यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है। जबकि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • कमियां
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »