Samsung क्रिसमस सेल का आगाज़ शुक्रवार से, जानें ऑफर के बारे में

सैमसंग के गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों यूज़र के लिए अच्छी ख़बर है। कंपनी ने पेटीएम मॉल के साथ साझेदारी की है जिसके तहत गैलेक्सी स्मार्टफोन की खरीदारी पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

Samsung क्रिसमस सेल का आगाज़ शुक्रवार से, जानें ऑफर के बारे में
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पेटीएम मॉल के साथ साझेदारी की है
  • गैलेक्सी स्मार्टफोन की खरीदारी पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा
  • सैमसंग क्रिसमस कार्निवल सेल 8 दिसंबर से शुरू होगी और 15 दिसंबर तक चलेगी
विज्ञापन
सैमसंग के गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों यूज़र के लिए अच्छी ख़बर है। कंपनी ने पेटीएम मॉल के साथ साझेदारी की है जिसके तहत गैलेक्सी स्मार्टफोन की खरीदारी पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग क्रिसमस कार्निवल सेल 8 दिसंबर से शुरू होगी और 15 दिसंबर तक चलेगी।

कैशबैक का फायदा पाने के लिए ग्राहकों को चुनिंदा सैमसंग आउटलेट में जाना होगा। यहां पर वे अपनी पसंद का सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन चुन सकते हैं। इसके बाद स्टोर में पेटीएम मॉल क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, फिर प्रोडक्ट का ब्योरा जांचने के बाद हैंडसेट की कीमत का भुगतान किया जा सकेगा। फोन खरीदने पर कैशबैक अपने आप ही ग्राहकों के पेटीएम वॉलेट में आ जाएगा। यह ऑफर Galaxy Note 8, Galaxy S8+, Galaxy S8, Galaxy C9 Pro, Galaxy C7 Pro और Galaxy J5 Prime के साथ है।

पेटीएम मॉल के कैशबैक ऑफर के अलावा सैमसंग अपने सैमसंग शॉप में भी कई ऑफर देगी। हाल ही में लॉन्च किए गए गियर फिट2 प्रो और गियर स्पोर्ट जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। साथ में सैमसंग मोबाइल, स्पीकर, ऑडियो प्रोडक्ट और वियरेबल प्रोडक्ट भी ऑफर दिए जाने की उम्मीद है।

बिना ब्याज वाले ईएमआई के लिए सैमसंग ने बजाज फिनसर्व के साथ साझेदारी की है। कैशीफाई की ओर से हैंडसेट पर बायबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। मोबीक्विक वॉलेट इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी सुपरकैश डिस्काउंट मिलेगा। यूज़र पेटीएम वॉलेट के ज़रिए सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ या गैलेक्सी नोट 8 की खरीदारी करने पर 8,000 रुपये कैशबैक मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »