• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चीन में लॉकडाउन से Samsung के चिप मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में घटा प्रोडक्‍शन

चीन में लॉकडाउन से Samsung के चिप मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में घटा प्रोडक्‍शन

देश के बाहर जियान की फैक्ट्री सैमसंग की इकलौती मेमोरी चिप फैक्ट्री है और 2014 से काम कर रही है।

चीन में लॉकडाउन से Samsung के चिप मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में घटा प्रोडक्‍शन

Photo Credit: Korea Herald

चीन में ही सैमसंग SDI इलेक्ट्रिक व्‍हीकल बैटरी फैक्ट्री पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा।

ख़ास बातें
  • फैसला कर्मचारियों और पार्टनर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए लिया है
  • कंपनी ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगी कि उपभोक्ता प्रभावित ना हों
  • चीनी अधिकारियों ने 22 दिसंबर को जियान में लॉकडाउन लागू किया था
विज्ञापन
कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन Omicron की वजह से चीन के Xian में सख्‍त लॉकडाउन लगाया गया है। इसकी वजह से सैमसंग ने यहां चिप का प्रोडक्‍शन कम कर दिया है। एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया है कि उसने शहर में स्थित अपनी चिप फैक्‍ट्री में ‘ऑपरेशंस को अस्थायी रूप से समायोजित करने का फैसला लिया है'। प्रेस रिलीज के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला कर्मचारियों और पार्टनर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगी कि उपभोक्ता प्रभावित ना हों। चीनी अधिकारियों ने 22 दिसंबर को जियान में लॉकडाउन लागू किया था। इसके बाद सैमसंग ने अपने सभी उपलब्ध कर्मचारियों को प्रोडक्‍शन लाइन पर शिफ्ट कर दिया था।  

कंपनी के एक अधिकारी ने Korea Herald को बताया कि लॉकडाउन के कारण, कर्मचारियों के आने-जाने और लॉजिस्टिक्‍स में कठिनाइयां आ रही हैं। इसलिए ऑपरेशंस को अडजस्‍ट करना जरूरी था। जब लॉकडाउन हटा लिया जाएगा, तो ऑपरेशंस भी नॉर्मल हो जाएगा। 

देश के बाहर जियान की फैक्ट्री सैमसंग की इकलौती मेमोरी चिप फैक्ट्री है और 2014 से काम कर रही है। कंपनी की NAND फ्लैश चिप्स में लगभग 40% यहीं पर बनाई जाती हैं। इस बीच चीन में ही सैमसंग SDI इलेक्ट्रिक व्‍हीकल बैटरी फैक्ट्री पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा है कि फ‍िलहाल यहां ऑपरेशंस सामान्‍य है। 

बात करें सैमसंग डिवाइसेज की, तो Samsung Galaxy Tab A8 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी Amazon वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए प्राप्त हुई है। इससे पहले टैब का सपोर्ट पेज आधिकारिक Samsung India वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 का ऐलान इस महीने की शुरुआत में किया गया था। टैब में 10.5 इंच TFT डिस्प्ले के साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। डिस्प्ले में क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 7,040mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

वहीं, Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को 6,000mAh बैटरी के साथ जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Samsung Galaxy M32 5G का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। कंपनी अनोखा फोल्डिंग स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह तीन बार फोल्ड होने वाले डिज़ाइन के साथ आएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »