रिलायंस के 'एलवाईएफ' ब्रांड के 4जी स्मार्टफोन दिवाली से मिलेंगे

रिलायंस के 'एलवाईएफ' ब्रांड के 4जी स्मार्टफोन दिवाली से मिलेंगे
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घोषणा की कि वह अपने खुद के एलवाईएफ ब्रांड स्मार्टफोन के जरिए 4जी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इस सेवा के जरिए लोग इंटरनेट आधारित फोन कॉल्स कर सकेंगे।

आरआईएल ने एक बयान में कहा, ‘रिलायंस रिटेल जल्द ही एलवाईएफ ब्रांड नाम से अपना खुद का 4जी एलटीई स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस ब्रांड के तहत शानदार फ़ीचर वाले हैंडसेट पेश किए जाएंगे जो सही मायने में 4जी अनुभव वाला होगा।’’

सूत्रों के मुताबिक, लाइफ स्मार्टफोन में दो सिम के लिए जगह होगी और इसे नवंबर (दिवाली) से बाजार में उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

वाणिज्यिक शुरआत की तैयारी कर रही आरआईएल ने कहा कि उसने दूरसंचार विभाग को सूचित किया है कि वह सभी सात दूरसंचार सर्किलों में आरकॉम के साथ 800 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में स्पेक्ट्रम साझा करेगी। कंपनी के पास 800 मेगाहर्ट्ज़, 1800 मेगाहर्ट्ज़ और 2300 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में कुल 751.1 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम है।

कंपनी ने कहा कि उसने देशभर में अपने नेटवर्क विस्तार का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है और नेटवर्क का इस समय परीक्षण चल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »