JioPhone Next दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, Rs 500 से कम में करें बुक!

दावा किया गया है कि Reliance अपने किफायती 4G मोबाइल फोन (Affordable 4G Mobile Phone) की पहुंच हर तपके तक बढ़ाने के लिए पांच बैंक के साथ साझेदारी कर रही है।

JioPhone Next दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन, Rs 500 से कम में करें बुक!

JioPhone Next की भारत में कीमत 5,000 रुपये से कम हो सकती है

ख़ास बातें
  • JioPhone Next को भारत में 10 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • 5,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है दुनिया का सबसे सस्ता 4G फोन
  • Android 11 (Go edition), 3GB तक रैम और 8MP सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Reliance ने जून महीने में आयोजित अपने 44th AGM इवेंट के दौरान JioPhone Next स्मार्टफोन की घोषणा की थी, जिसकी सेल 10 सितंबर से शुरू हो सकती है। यह किफायती 4G स्मार्टफोन होगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन को Google के साथ साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। अब एक मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि रिलायंस ने इस फोन की पहुंच आसान बनाने  के लिए पांच लोकप्रिय बैंक से साझेदारी की है। इसके जरिए कंपनी अपने JioPhone Next स्मार्टफोन ग्राहकों को कई ऑफर्स देने की योजना बना रही है।

ET Now की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि Reliance अपने किफायती 4G मोबाइल फोन (Affordable 4G Mobile Phone) की पहुंच हर तपके तक बढ़ाने के लिए पांच बैंक के साथ साझेदारी कर रही है। इसके तहत ग्राहक केवल 10 प्रतिशत भुगतान कर JioPhone Next 4G फोन खरीद सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य अगले छह महीनों में 5 करोड़ JioPhone Next फोन बेचना है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पिरामल कैपिटल, आईडीएफसी फर्स्ट एश्योर सहित सभी पांच बैंक ने कथित तौर पर 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार का आश्वासन दिया है। इसके अलावा चार नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों ने 2,500 करोड़ रुपये के क्रेडिट सपोर्ट का आश्वासन दिया है।

जैसा कि हमने बताया, जियोफोन नेक्स्ट के खरीदारों को यह फोन खरीदने के लिए शुरुआत में केवल 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट करनी होगी। बची कीमत को ग्राहक किश्तों में दे सकेंगे। यूं तो फिलहाल कंपनी ने JioPhone Next की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह दावा किया जा चुका है कि यह दुनिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। अंदाज़े के लिए बताते चलें कि फिलहाल सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये है।

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि JioPhone Next की प्री-बुकिंग भारत में अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। पुरानी लीक्स की मानें, तो जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 3,499 रुपये होगी। ऐसे में यदि यह 5,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होता है, तो आप इस फोन को 500 रुपये से कम कीमत में बुक कर सकेंगे।

कुछ लीक्स और रिपोर्ट्स को सच माना जाए, तो JioPhone Next फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है। इसमें 5.5 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm QM215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी या फिर 3 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी या 32 जीबी eMMC 4.5 स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। जियोफोन नेक्स्ट 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिल सकता है। फोन की बैटरी 2,500 एमएएच की हो सकती है।

फोन में ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस कनेक्टिविटी और 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता दी जा सकती है। यह फोन में DuoGo और Google Camera Go प्री-इंस्टॉल आ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »