इन शाओमी स्मार्टफोन यूज़र को रिलायंस जियो दे रही है अतिरिक्त 30 जीबी डेटा

Xiaomi और Reliance Jio के बीच साझेदारी हुई है और इसका फायदा शाओमी स्मार्टफोन यूज़र को होगा। दरअसल, शाओमी के चुनिंदा स्मार्टफोन यूज़र इस टेलीकॉम कंपनी की ओर से अतिरिक्त 4जी डेटा पाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जून 2017 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi और Reliance Jio के बीच साझेदारी हुई है
  • चुनिंदा स्मार्टफोन को टेलीकॉम कंपनी की ओर से अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा
  • इसके लिए कम से कम 309 रुपये का रीचार्ज कराना होगा
Xiaomi और Reliance Jio के बीच साझेदारी हुई है और इसका फायदा शाओमी स्मार्टफोन यूज़र को होगा। दरअसल, शाओमी के चुनिंदा स्मार्टफोन यूज़र इस टेलीकॉम कंपनी की ओर से अतिरिक्त 4जी डेटा पाएंगे। रिलायंस जियो, शाओमी के चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ अतिरिक्त 30 जीबी इंटरनेट डेटा दे रही है।

रिलायंस जियो की ओर से दिए जा रहे अतिरिक्त डेटा का फायदा Xiaomi Redmi 2, Xiaomi Redmi 2 Prime, Xiaomi Redmi Note 4G, Xiaomi Redmi Note 4G Prime, Xiaomi Mi 4i, Xiaomi Redmi Note 3, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Mi Max, Xiaomi Mi Max Prime, Xiaomi Redmi 3s, Xiaomi Redmi 3s Plus, Xiaomi Redmi 3s Prime, Xiaomi Redmi Note 4, Xiaomi Redmi 4A और Xiaomi Redmi 4 हैंडसेट यूज़र को मिलेगा। इस ऑफर का फायदा पाने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि रिलायंस जियो नेटवर्क को इन स्मार्टफोन पर 16 जून या उसके बाद एक्टिव किया जाना चाहिए।
Advertisement

इन चुनिंदा डिवाइस के साथ रिलायंस जियो 309 रुपये या उससे ज़्यादा के रीचार्ज पर 5 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा देगी। यूज़र सर्वाधिक 6 बार रीचार्ज करने पर इसका फायदा उठा सकेंगे। यह ऑफर 31 मार्च  2018 तक के लिए है। अगर कोई यूज़र 6 बार इस रीचार्ज ऑफर का फायदा उठाता है तो उसे कुल 30 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा यह ऑफर उन यूज़र के लिए है जिन्होंने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया है।

अगर आप इन सारी शर्तों को पूरा करते हैं तो आप जैसे ही अपने जियो मोबाइल नंबर को 309 रुपये से रीचार्ज करेंगे, अतिरिक्त 5 जीबी डेटा दे दिया जाएगा। अतिरिक्त डेटा आपके अकाउंट में रीचार्ज करने के 48 घंटे के अंदर आ जाएगा। ध्यान रहे कि अतिरिक्त डेटा की वैधता भी एक महीने (28 दिन) की होगी। अगर डेटा की खपत नहीं होती है तो वह रद्द हो जाएगा।
Advertisement

रीचार्ज करने और इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए इस प्रक्रिया को अमल करें।
Advertisement
Open MyJio App -> My Vouchers -> View Voucher -> Recharge my number -> Confirm Recharge -> Successful Recharge Notification.
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.