रिलायंस जियो सिम के साथ काम करेंगे ये बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2016 18:38 IST
रिलायंस जियो को लॉन्च किए जाने के बाद से इस टेलीकॉम कंपनी को लेकर ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जियो को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह लाइफ टाइम मुफ्त कॉलिंग के साथ आता है। और वेलकम ऑफर के तहत ग्राहकों को 31 दिसंबर 2016 तक अनिलिमिटेड 4जी डेटा मिलेगा।

ऑफर से साफ है कि आपके लिए रिलायंस जियो सिम खरीद पाना आसान नहीं होगा। एक्टिवेट कराना तो और भी मुश्किल है।
Advertisement

अन्य नेटवर्क से उलट जियो सिर्फ 4जी पर चलता है और यह वॉयस कॉल पर भी लागू है। इसका मतलब है कि इस नेटवर्क की सुविधा लेने के लिए आपके पास 4जी फोन होना ही चाहिए जो वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है। अगर आपके फोन में 4जी कनेक्टिविटी है, लेकिन वीओएलटीई सपोर्ट नहीं करता है तो आपको फोन कॉल के लिए जियो4जीवॉयस ऐप इस्तेमाल करना होगा।

अगर आप नए फोन की तलाश में हैं और यह सोच रहे हैं कि यह रिलायंस 4जी नेटवर्क के साथ काम करेगा या नहीं, तो हमने आपका यह काम आसान कर दिया है। हमने वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले उन बेहतरीन फोन की सूची तैयार की है। ध्यान रहे कि हम इस सूची में गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू किए गए फोन को ही शामिल किया है। अच्छी बात यह है कि रिव्यू के दौरान हमने इन फोन में वीओएलटीई कॉल की भी टेस्टिंग की है। और ये फोन अक्टूबर 2015 के बाद ही लॉन्च किए गए हैं। आइए आपको इस सूची से रूबरू कराएं।
Advertisement


35,000 से लेकर 50,000 रुपये के बीच
Advertisement

1. आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस
Advertisement
ऐप्पल ने हाल ही में पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत में कटौती की थी। यह इन्हें खरीदने का बेहतरीन वक्त है। रिव्यू में हमने पाया था कि इनके डिजाइन बेहतरीन हैं और कैमरा परफॉर्मेंस में भी सुधार की गई है। अगर आपको ऐप्पल ईको सिस्टम पसंद है तो आपको इन फोन को खरीदने पर नुकसान नहीं होगा।

2. सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज
Advertisement
सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस सही मामले में आईफोन को चुनौती देते हैं। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज आपके लिए अच्छे विकल्प हैं। दोनों ही फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ ने हमें लुभाया। हालांकि, सैमसंग के सॉफ्टवेयर में और सुधार की गुंजाइश है।

3. एचटीसी 10
एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिजाइन मन मोहने वाला है। और इसकी परफॉर्मेंस भी आपको लुभाएगी। हैंडसेट का डिस्प्ले अच्छा है। दोनों ही कैमरे से आप अच्छी तस्वीरें ले पाएंगे। इस फोन की सिर्फ एक खामी इसकी बैटरी लाइफ है।

4. ब्लैकबेरी प्रिव
इस सूची में ब्लैकबेरी प्रिव एक मात्र फोन है जो फिज़िकल कीबोर्ड के साथ आता है। कुछ लोग सिर्फ इस वजह से ही फोन खरीदना चाहेंगे। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है। हालांकि, इसकी कीमत आपको चुभेगी। यह थोड़ा पुराना भी है और फ्रंट कैमरा निराश करता है।

5. सैमसंग गैलेक्सी नोट 5
पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया सैमसंग का आखिरी नोट सीरीज फैबलेट आज की तारीख में आपको 39,900 रुपये में भी मिल जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 की परफॉर्मेंस सॉलिड है और बैटरी लाइफ भी बेहतरीन है। हालांकि, एस पेन के बार-बार खराब होने का डर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance, Mobiles, Jio, VoLTE, VoLTE Smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.