Reliance Jio ने Jio Phone यूज़र्स के लिए पेश किए 'ऑल-इन-वन' प्लान

Reliance Jio ने जियो फोन ग्राहकों के लिए ऑल-इन वन प्लान पेश किए हैं। सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है। नए प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी तक डेटा मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2019 15:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 185 रुपये का सबसे महंगा जियो फोन प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है
  • अब जियो से गैर जियो नंबर पर कॉल करना अब मुफ्त नहीं है
  • हर प्लान में गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए 500 मिनट मिल रहे हैं

Jio Phone 2

Jio Phone यूज़र्स के लिए रिलायंस जियो ने 'All-in-One' प्लान पेश कर दिए हैं। Reliance Jio ने कुछ दिन पहले ही अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए ऑल-इन-वन प्लान पेश किए थे। इस टेलीकॉम कंपनी का दावा है कि जियो फोन यूज़र्स के लिए पेश किए गए नए प्रीपेड प्लान में बाकी कंपनियों की तुलना में 25 गुना ज़्यादा फायदा होगा। इन प्लान में गैर-जियो नंबर पर वॉयस कॉल के लिए 500 कॉल मिनट भी दिए जा रहे हैं। कंपनी इसके ज़रिए इंटरकनेक्ट यूजेज़ चार्ज के कारण यूज़र्स को हो रहे नुकसान की भरपाई करना चाहती है। इस चार्ज के तहत यूज़र्स को गैर-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना पड़ता है। .

Reliance Jio ने जियो फोन ग्राहकों के लिए ऑल-इन वन प्लान पेश किए हैं। सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है। प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी तक डेटा मिलता है। इसके अलावा जियो नंबर से जियो नंबर व लैंडलाइन पर वॉयस कॉल करना मुफ्त होगा। इसके अलावा गैर-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए 500 मिनट मुफ्त होंगे।
Advertisement

75 रुपये वाले Jio prepaid plan में यूज़र्स को 3 जीबी डेटा, जियो से जियो व लैंडलाइन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए मिलेंगे। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। प्लान में 50 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

अगर आप अपने जियो फोन पर अतिरिक्त डेटा चाहते हैं तो 125 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान को चुन सकते हैं। इस प्लान में 14 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड जियो से जियो कॉल व लैंडलाइन कॉल मिलता है। यूज़र्स को 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए मिलेंगे। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान 300 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है।

प्लान की कीमत (रुपये) फायदे वैधता (दिनों में)
75 3  जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन कॉल्स, गैर जियो नंबर के लिए 500 कॉल मिनट, 50 एसएमएस 28
125 14 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन कॉल्स, गैर जियो नंबर के लिए 500 कॉल मिनट, 300 एसएमएस 28
155 28जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन कॉल्स, गैर जियो नंबर के लिए 500 कॉल मिनट, 100 एसएमएस हर दिन के लिए 28
185 56 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन कॉल्स, गैर जियो नंबर के लिए 500 कॉल मिनट, 100 एसएमएस हर दिन के लिए 28

कंपनी ने 155 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान को भी पेश किया है। इसमें Jio Phone यूज़र्स को 28 जीबी डेटा मिलेगा। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में भी अनलिमिटेड जियो से जियो व लैंडलाइन कॉल मिलते हैं। 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए भी उपलब्ध होंगे। इस प्लान में हर दिन के लिए 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं।

Advertisement

टेलीकॉम कंपनी ने 185 रुपये का जियो प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान में कुल 56 जीबी डेटा दिया जाएगा। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में भी अनलिमिटेड जियो से जियो कॉल व लैंडलाइन कॉल और 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए मिलेंगे। इस प्लान में हर दिन के लिए 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं।
Advertisement

बता दें कि Jio Phone के सभी नए प्रीपेड प्लान जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इन प्लान को जियो की वेबसाइट और माय जियो ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.