• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो और गूगल मिलकर बना रहे हैं सस्ता 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन: रिपोर्ट

रिलायंस जियो और गूगल मिलकर बना रहे हैं सस्ता 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन: रिपोर्ट

रिलायंस जियो और गूगल मिलकर बना रहे हैं सस्ता 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • पहले भी रिलायंस जियो द्वारा सस्ता 4जी एंड्रॉयड फोन बनाने की ख़बरें आईं है
  • सस्ता 4जी वीओएलटई स्मार्टफोन, ग्रामील इलाकों में बेहद काम हो सकता है
  • इस डील के तहत गूगल को नए इंटरनेट यूज़र तक पहुंचने में मदद मिलेगी
विज्ञापन
पहले भी ख़बरें आ चुकी हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 4जी वीओएलटीई क्षमता वाले फ़ीचर फोन पर काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य इसके जरिए रिलायंस जियो नेटवर्क को ग्रामीण इलाकों में पहुंचाना है। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल और रिलायंस जियो ने एक किफ़ायती 4जी वीओएलटीई को डेवलेप करने के लिए हाथ मिलाया है। जो कि एक्सक्लूसिव तौर पर रिलायंस जियो नेटवर्क पर काम करेगी।

यह नई रिपोर्ट गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई द्वारा जनवरी में भारत दौरे के दौरान दिए गए बयान से मिलता है। पिचाई ने कहा था कि देश में 30 डॉलर (करीब 2,000 रुपये) वाले स्मार्टफोन की जरूरत बहुत ज्यादा है। सोमवार को हिंदू बिज़नेस लाइन ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि गूगल और रिलायंस जियो द्वारा विकसित किए गए किफ़ायती 4जी स्मार्टफोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि गूगल की बांडिंग स्मार्टफोन को बेचने में रिलायंस जियो की मदद करेगी। जबकि गूगल और ज्यादा लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने में कामयाब होगा। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि, पहले से इंस्टॉल आने वाले जियो ऐप भी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट किए जाएंगे।

गूगल द्वारा इस साझेदारी को करने के बारे में इस रिपोर्ट में ग्रेहाउंड रीसर्च सीईओ के हवाले से दावा किया कि इससे गूगल को ''एक बड़ी संख्या में पहली बार नए यूज़र को इंटरनेट से कनेक्ट करने का मौका मिलेगा'' और इससे कंपनी अपनी कम-कीमत वाले स्मार्टफोन नीति को भी उचित तरीके से कायम रख पाएगी।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल और रिलायंस जियो ने जियो की स्मार्ट टीवी सर्विस के लिए सॉफ्टवेयर डेवलेप करने के लिए भी एक अलग साझेदारी की है। इस स्मार्ट टीवी सर्विस को इसी साल लॉन्च किया जाना है।

हमने गूगल और रिलायंस जियो से इस रिपोर्ट के बारे में बातचीत करने की कोशिश की है, और उनकी प्रतिक्रिया मिलने के बाद हम आपको इस बारे में नई जानकारी भी देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Reliance Jio, 4G, Jio 4G, 4G VoLTE Smartphone, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »