रिलायंस जियो सिम 1500 रुपये के फीचर फोन में चलेंगेः रिपोर्ट

रिलायंस जियो सिम 1500 रुपये के फीचर फोन में चलेंगेः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • 4जी वॉयस ओवर एलटीई के साथ आने वाले सस्ते फ़ीचर फोन लॉन्च हो सकते हैं
  • कंपनी 999 और 1,500 रुपये के आसपास की कीमत वाले दो फ़ीचर फोन लॉन्च करेगी
  • जियो के वीओएलटीई फ़ीचर फोन में फ्रंट और रियर कैमरे होंगे
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने पहले टेलीकॉम सेक्टर में मुफ्त फोन कॉल और अनिलिमिटेड डेटा की सुविधा देकर धमाका किया, अब उसकी नज़र सस्ते फ़ीचर फोन पर है जो जियो सिम के साथ काम करेंगे। मीडिया में ख़बरें आई हैं कि कंपनी जल्द 4जी वॉयस ओवर एलटीई के साथ आने वाले सस्ते फ़ीचर फोन लॉन्च कर सकती है। ये फ़ीचर फोन अनिलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आएंगे और कीमत 1,500 रुपये के करीब होगी।  

(पढ़ें: रिलायंस जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफरः 1 जीबी की सीमा के बाद ऐसे करें 4जी डेटा का इस्तेमाल)

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 999 और 1,500 रुपये के आसपास की कीमत वाले दो फ़ीचर लॉन्च करेगी। याद रहे कि जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2001 में टेलीकॉम सेवाओं की शुरुआत की थी तो इस दौरान भी बेहद ही किफायती हैंडसेट पेश किए गए थे। हालांकि, कंपनी हैंडसेट की कीमत पोस्टपेड बिल के ज़रिए वसूलती थी।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि जियो के वीओएलटीई फ़ीचर फोन में फ्रंट और रियर कैमरे होंगे। इनमें जियो चैट, लाइव टीवी और वीडियो ऑन डिमांड फ़ीचर भी दिए जाएंगे।

बता दें कि भारत में करीब 65 फीसदी यूज़र अब भी फ़ीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। और इसकी वजह सिर्फ कीमत है। दूसरी तरफ, मार्केट में सबसे सस्ता 4जी वीओएलटीई फोन करीब 3,500 रुपये में मिलता है। ऐसे में जियो की यह योजना बेहद ही कारगर लगती है।

वहीं, रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 149 रुपये का है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। और इसके साथ सस्ते 4जी फ़ीचर फोन की मदद से जियो अपने ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ा पाएगी।

वेलकॉम ऑफर के ज़रिए किया था धमाका
याद दिला दें कि रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल मिलता था। हालांकि, ग्राहक एक दिन में तेज स्पीड में सिर्फ 4 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर सकते थे। यह ऑफर पिछले महीने खत्म हो गया।

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के ज़रिए जारी रही भलाई की सप्लाई
1 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं अब 31 दिसंबर तक उपलब्ध होंगी। 4 दिसंबर के बाद सिम खरीदने वाले ग्राहकों को हैप्पी न्यू ऑफर प्लान मिलेगा। जो ग्राहक पहले से रिलायंस जियो वेलकम ऑफर का फायदा उठा रहे थे, उन्हें भी 1 जनवरी से हैप्पी न्यू ईयर प्लान का फायदा मिलेगा। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1 जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर सकेंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड फोन कॉल और एसएमएस वाला फायदा इस ऑफर में भी मिलता रहेगा। रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान 31 मार्च 2017 तक चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio Feature Phones, Jio Phones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »