Xiaomi मई में लॉन्च कर सकती है तीन RedmiBook लैपटॉप और एक Redmi स्मार्टफोन

हम यह जानते हैं कि निकट भविष्य में कई Redmi फोन लॉन्च होने की उम्मीद है और इनमें Redmi 9, Redmi 10X और Redmi K30i 5G शामिल हैं।

Xiaomi मई में लॉन्च कर सकती है तीन RedmiBook लैपटॉप और एक Redmi स्मार्टफोन

Redmi 9 और Redmi 10X को लेकर हाल ही में कई लीक्स आ चुकी हैं

ख़ास बातें
  • RedmiBook 16 Ryzen Edition समेत 2 अन्य लैपटॉप पहले ही हो गए हैं लिस्ट
  • लोकप्रिय चाइनीज़ ई-रिटेलर की वेबसाइट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं रेडमीबुक
  • जल्द ही एक रेडमी फोन के लॉन्च होने की भी खबर
विज्ञापन
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi ने हाल ही में Redmi K30 5G Speed Edition उर्फ ​​Redmi K30 5G Extreme Edition लॉन्च किया था और अब एक नई रिपोर्ट का इशारा है कि ब्रांड इस महीने के अंत तक तीन नए लैपटॉप और एक स्मार्टफोन पेश कर सकता है। तीन नए Redmibooks को चीनी ई-रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है, जो उनके आगामी लॉन्च का साफ इशारा देते हैं। इसके अलावा रेडमी ब्रांड के जेनेरल मैनेजर लू वीबिंग ने कथित तौर पर एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च को भी टीज़ किया है, जो Dimensity 800 चिपसेट पर काम करेगा। हालांकि इन सभी प्रोडक्ट्स के लॉन्च पर कंपनी ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है।

तीन नए रेडमीबुक लैपटॉप, RedmiBook 13 Ryzen Edition, 2nd-Gen RedmiBook 14 Ryzen Edition और RedmiBook 16 Ryzen Edition के नाम से लोकप्रिय चीनी ई-रिटेलर JD.com पर लिस्टेड हैं। तीनों लैपटॉप में एक समान तस्वीर है, जिसमें एक छिपा हुआ रेडमी ब्रांडेड बॉक्स है। सभी तीन RedmiBook मॉडल के लिए बुकिंग 26 मई को समाप्त हो रही है, यह दर्शाता है कि प्रोडक्ट्स मई के अंत तक पेश किए जा सकते हैं। वेबसाइट में तीनों लैपटॉप के लिए कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई हैं। तीनों RedmiBook के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।

इसके अलावा MyDrivers की एक रिपोर्ट बताती है कि MediaTek Dimensity 800 चिपसेट वाला एक Redmi फोन भी जल्द ही लॉन्च हो सकता है, शायद इस महीने के अंत तक। पब्लिकेशन का यह भी दावा है कि यह नया फोन Redmi Note Serie का हिस्सा होगा। हालांकि फोन के नाम की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह कहा गया है कि इस फोन के स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट हो सकते हैं।


यूं तो यह एक लीक मात्र है, लेकिन हम यह जानते हैं कि निकट भविष्य में कई Redmi फोन लॉन्च होने की उम्मीद है और इनमें Redmi 9, Redmi 10X और Redmi K30i 5G शामिल हैं। यह भी ध्यान रखना होगा कि ये इन फोन के आधिकारिक नाम नहीं हैं और इनमें से किसी भी फोन पर Xiaomi की ओर से किसी प्रकार के आधिकारिक शब्द सामने नहीं आए हैं। इसलिए इन सभी जानकारियों को केवल एक लीक की तरह लेना ही समझदारी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »