Redmi Y3 बनाम Redmi Note 7: कीमत और स्पेसिफिकेशन

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Redmi Y3 की तुलना Redmi Note 7 से की है।

Redmi Y3 बनाम Redmi Note 7: कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Redmi Y3 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • Redmi Note 7 में है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर
  • दोनों ही रेडमी स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Xiaomi ने बुधवार को भारतीय मार्केट में Xiaomi Redmi Y3 को लॉन्च किया गया था। 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस इस फोन को सबसे पहले भारत में ही उतारा गया है। देखा जाए तो Redmi Note 7 Pro के बाद Redmi Y3, शाओमी का दूसरा हैंडसेट है जो सबसे पहले भारत में लॉन्च हुआ हुआ। 2019 में ही यह Xiaomi का चौथा हैंडसेट है। हमने इसकी तुलना Redmi Note 7 से की है, ताकि दोनों के बीच के अंतर को समझा जा सके। दोनों ही स्मार्टफोन एक ही प्राइस रेंज के है। दोनों ही 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता हैं। शाओमी रेडमी वाई3 की सबसे अहम खासियत है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जबकि Redmi Note 7 स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर Redmi Y3 की तुलना Redmi Note 7 से की है।
 

Redmi Y3 vs Redmi Note 7: कीमत

रेडमी वाई 3 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। Redmi Y3 का एक और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 11,999 रुपये है। स्मार्टफोन की पहली सेल 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इस दिन हैंडसेट को अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम से खरीदा जा सकेगा।


भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू। यह फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में उपलबध है।
 

Redmi Y3 vs Redmi Note 7: स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) Redmi Y3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन 2.5डी ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi Y3 एक डुअल रियर कैमरा हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबालइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, ऑटो एचडीआर और एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिेएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Redmi Y3 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम। आईआर ब्लास्टर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

शाओमी रेडमी वाई3 बनाम रेडमी नोट 7

  शाओमी रेडमी वाई3 रेडमी नोट 7
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.266.30
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)-409
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांनहीं
कैमरा
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैशदोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 10.2MIUI 10
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्टहां-
यूएसबी ओटीजीहांहां
माइक्रो यूएसबीहां-
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहांहां
यूएसबी टाइप सी-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर-हां
जायरोस्कोप-हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Y3, Redmi Note 7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर को लगा झटका, प्राइस गिरने से अरबों डॉलर का नुकसान
  2. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 
  4. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  5. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  6. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  8. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  9. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  10. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »