Redmi Turbo 5 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, 3C साइट पर हुई लिस्टिंग

हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल भी 3C साइट पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 5 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • यह Redmi Turbo 4 Pro की यह जगह ले सकता है

इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Turbo 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Redmi Turbo 4 Pro की यह जगह ले सकता है। 

चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) साइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2602BRT18C के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Turbo 5 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Redmi Turbo 4 Pro में 7,550 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Redmi Turbo 5 Pro में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Advertisement

हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल भी 3C साइट पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Turbo 5 में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। Redmi Turbo 4 में 6,550 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक स्टोरेज है। Redmi Turbo 4 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Turbo 5 Pro को अगले वर्ष फरवरी में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। 

Redmi K90 Ultra को भी जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। यह अक्टूबर में चीन में पेश की गई Redmi K90 में शामिल होगा। आगामी स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस सीरीज के बेस मॉडल और Redmi K90 Pro Max में क्रमशः 7,100 mAh और 7,560 mAh की बैटरी दी गई है। Redmi K90 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर दी जा सकती है जिससे विशेषतौर पर गेमिंग के साथ इसका परफॉर्मेंस बेहतर हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.