Redmi Turbo 5 Max जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity हो सकता है चिपसेट

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Turbo 5, Redmi Turbo 5 Pro और Redmi Turbo 5 Max शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 21:20 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने चीन में Redmi Turbo 5 Max को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं

इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप लेवल का परफॉर्मेंस मिलेगा

चीन की स्मार्टफोन मेकर Redmi की Redmi Turbo 5 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Redmi Turbo 5, Redmi Turbo 5 Pro और Redmi Turbo 5 Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के Redmi Turbo 5 Max को इस महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। Redmi ने इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ फ्लैगशिप लेवल का परफॉर्मेंस होने का टीजर दिया है। Redmi Turbo 5 Max का प्राइस लगभग CNY 2,500 (लगभग 32,300 रुपये) होगा। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में MediaTek Dimensity 8500 और Redmi Turbo 5 Pro में MediaTek Dimensity 9500e चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि,  MediaTek ने इन चिपसेट्स को लॉन्च नहीं किया है। Redmi Turbo 5 सीरीज को Xiaomi 17 Ultra के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में चीन की 3C साइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2602BRT18C के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Redmi Turbo 5 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Redmi Turbo 4 Pro में 7,550 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Redmi Turbo 5 Pro में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

इससे पहले Redmi Turbo 5 भी 3C साइट पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Turbo 5 में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। पिछले वर्ष जनवरी में पेश किए गए Redmi Turbo 4 में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में में 6,550 mAh की बैटरी दी गई है। Redmi Turbo 4 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमर है।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  4. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  5. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  6. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  7. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  8. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  9. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  10. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.